Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जांच एजेंसियों की मदद से पैरों में बेड़ियां बांधना चाहते है, डरने वाले नहीं हैं-हेमंत सोरेन
    झारखण्ड

    जांच एजेंसियों की मदद से पैरों में बेड़ियां बांधना चाहते है, डरने वाले नहीं हैं-हेमंत सोरेन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में उत्पन्न राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सुबह में यूपीए विधायकों की बैठक में शामिल होने के बाद दोपहर में लातेहार के नेतरहाट पहुंचे,जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्हांेने बिना किसी का नाम लिये केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर प्रहार किया।

    व्यवसायी नहीं आदिवासी का बच्चा है, डरेंगे नहीं
    हेमंत सोरेन ने कहा कि ईडी, सीबीआई, आईटी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से पैरों में बेड़ियां बांधने की कोशिश हो रही है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि यह कुर्सी विरोधियों ने नहीं दी है, जनता ने इस कुर्सी पर बैठाया है। उन्होंने कहा कि नेतरहाट फायरिंग रेंज आने का काय्रक्रम पहले से घोषित था, लेकिन शैतानी शक्तियों ने रोड़ा अटकाने का प्रयास किया।  परंतु उन्हें यह अच्छी तरह से समझना चाहिए कि वे आदिवासी का बच्चा है, किसी व्यवसायी का बच्चा नहीं है, जो डर जाएगा। आदिवासियों ने इतना आंदोलन किया है, अब उनमें डर-भय रहा ही नहीं।

    1.36लाख करोड़ बकाया मांगा, तो फंसाने की कोशिश
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में अधिकांश समय तक बीजेपी ने शासन किया, जब वे सत्ता में आये, तो पिछड़ेपन के कारणों को खोजने का प्रयास शुरू किया, तो पता चला कि झारखंड का 1.36लाख करोड़ रुपये केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों पर बकाया है, जब इस राशि को मांगना शुरू किया, तो हजार-बारह सौ करोड़ रुपये मिले भी, लेकिन अब खनिज संपदा उत्खनन से हक मांगने की आवाज तेज की, तो केंद्र सरकार ने अपनी सरकारी एजेंसियों को दौड़ा दिया।

    सत्ता से बेदखल करने वाली हर डोरी टूट जा रही है
    हेमंत सोरेन ने कहा कि छह-सात महीने से उन्हें सत्ता से बेदखल करने की जोरदार कोशिश हो रही है, गर्दन पर आरी चलाने की कोशिश हो रही है लेकिन जिस डोरी के माध्यम से वे आगे बढ़ते है, उनकी वह डोरी ही टूट जाती है। ऐसे में झारखंड की मिट्टी के सभी नौजवानों को सावधान रहने की जरूरत है, यदि लोग सचेत नहीं रहेंगे, तो जंगल में रहने वाले लोगों को व्यवसायी बाजार में बेच देंगे। देश में आज अजीबोगरीब स्थिति है। राष्ट्र की संपत्ति को व्यवसायी लगातार बेच रहे है और जब उन्हें रोकने की कोशिश की गयी, तो उनके इशारे पर ही फंसाने की कोशिश की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.