Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गिरिडीह के गावां में ऑटो पलटने से आठ महिलाएं घायल; ड्राइवर फरार
    झारखण्ड

    गिरिडीह के गावां में ऑटो पलटने से आठ महिलाएं घायल; ड्राइवर फरार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह के गावां में ऑटो पलटने से आठ महिलाएं घायल हो गयीं। ऑटो पलटने के बाद ड्राइवर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अचानक तेज रफ्तार से चल रही ऑटो ने मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वह पलट गयी. पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

    बेटे का मुंडन करवाकर लौट रहा था परिवार

    जानकारी के अनुसार गावां पटना डोरंडा मेन रोड पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गयी। पलटने से आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद सभी को गावां अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बिहार थाली निवासी अकलेश यादव तिसरी के जमामो मंदिर से अपने बेटे का मुंडन करवाकर गांव परिवार की महिलाओं के साथ अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सांख गांव के पास स्थित टर्निंग प्वाइंट के दौरान चालक ने तेज गति में वाहन को मोड़ दिया।

    पुलिस कर रही है ड्राइवर की तलाश

    इससे ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने के बाद ड्राइवर फरार हो गया। घटना में थाली के दुलारडीह गांव निवासी शुशीला देवी पति विनय यादव उम्र 48 वर्ष, सावित्री देवी पति सिद्धेश्वर यादव उम्र 63 वर्ष, सोना देवी पति दिनेश यादव उम्र 40 वर्ष, गीता देवी राजू यादव उम्र 55 वर्ष, सोना देवी पति जागेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष, शांति देवी पति रामबरीश प्रसाद यादव उम्र 60 वर्ष एवं उषा देवी पति अर्जुन प्रसाद यादव उम्र 60 वर्ष ऑटो में दबकर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया जहां सुशीला देवी को सिटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना के बाद थाना प्रभारी पिंटू कुमार भी गावां अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.