Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»कोरोना से रिकवरी के बाद भी लक्षण हैं तो मरीज को हो सकता है लांग कोविड
    राष्ट्रीय

    कोरोना से रिकवरी के बाद भी लक्षण हैं तो मरीज को हो सकता है लांग कोविड

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 31, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना वायरस ने अब तक कई रूप बदले हैं. इसकी वजह से लोगों को कई अलग-अलग तरह की परेशानियां हो रही हैं. अब कोरोना के कुछ मरीज ऐसे भी मिल रहे हैं जिनमें रिकवर होने के बाद भी लंबे समय तक लक्षण देखे जा रहे हैं. यह लक्षण कुछ हफ्तों तक भी रहे सकते हैं और 6 महीने तक भी कुछ मरीजों में देखे जा रहे हैं. इस स्थिति को ‘लॉन्ग कोविड’ का नाम दिया गया है.

    20 प्रतिशत मरीजों में लांग कोविड

    एम्स के कोविड एक्सपर्ट डॉ़ नीरज निश्चल बताते हैं कि ना सिर्फ हमारे देश में बल्कि विदेशों में कई मरीजों में रिकवर होने के 5-6 महीने बाद भी लक्षण देखे गए हैं. जिन मरीजों को कोरोना हुआ, स्थिति गंभीर हुई और अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आई, ज्यादातर ऐसे मरीजों में लॉन्ग कोविड देखा गया है.

    देश-विदेश में 20 प्रतिशत मामलों में लॉन्ग कोविड पाया गया है. ना सिर्फ गंभीर मरीजों में बल्कि कुछ ऐसे मरीजों में भी इसकी पहचान हुई है, जिन्हें हल्के लक्षण के साथ कोरोना हुआ था और वह होम आइसोलेशन में ठीक हो गए. रिकवर होने के पांच हफ्ते बाद लॉन्ग कोविड में जो सबसे ज्यादा लक्षण देखा गया है, वह है थकान.

    थकान है सबसे प्रमुख लक्षण

    डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं कि हाल ही में लॉन्ग कोविड को लेकर विदेश में एक स्टडी हुई है, जिसमें यह पाया गया है कि पांच हफ्ते बाद जिस लक्षण ने सबसे ज्यादा लोगों को परेशान किया, वह थकान है. 11.8 प्रतिशत लोगों में यह लक्षण रिकवर होने के कई दिन बाद तक देखने को मिला.

    दूसरा सबसे कॉमन लक्षण कफ

    इसके बाद दूसरा सबसे कॉमन लक्षण था कफ, जो करीब 10.9 प्रतिशत मरीजों में देखने को मिला. इसके बाद 10.1 प्रतिशत लोगों में सिरदर्द, 6.4 प्रतिशत लोगों में स्वाद ना आना, 6.3 प्रतिशत लोगों में सुगंध ना आना, 6.2 प्रतिशत में गले का दर्द, 5.6 प्रतिशत लोगों में सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महीनों बाद भी देखे जा रहे हैं.

    देश में भी कई संस्थानों में लॉन्ग कोविड को लेकर स्टडी की जा रही हैं. उनका कहना है कि उनके पास भी इस तरह के कई मरीज आ रहे हैं, जिन्हें रिकवर होने के कई हफ्तों या 5 से 6 महीने बाद भी कुछ लक्षण हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.