Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»किराना हॉलसेल व्यवसायी से तीन लाख रुपए की छिनतई, 5 अपराधियों ने पिस्टल की बट से सिर पर वार कर चलती बाइक से गिराया
    झारखण्ड

    किराना हॉलसेल व्यवसायी से तीन लाख रुपए की छिनतई, 5 अपराधियों ने पिस्टल की बट से सिर पर वार कर चलती बाइक से गिराया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 1, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने किराना हॉलसेल व्यवसायी से पिस्टल के बल पर 3 लाख रुपए छीन लिया। साथ ही व्यवसायी के सिर पर पिस्टल की बट से वार कर उसे जख्मी भी कर दिया। घटना चतरो-महतोटांड़ मुख्य मार्ग पर फुरचुवा नदी के पहले सुनसान जगह पर मंगलवार की दोपहर की है। अपराधियों ने पीछा कर बाइक सवार व्यवसायी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद छिनतई की घटना को अंजामा दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित व्यवसायी से घटना की जानकारी ली। पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लैयंगी ने बताया कि छिनतई की घटना हुई है। पीड़ित ने देवरी थाना में आवेदन दिया है। जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी व्यवसायी आकाश गुप्ता देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार गया था। यहां थोक दुकानदारों से सामान का पैसा वसूल कर वापस अपने घर बाइक से मिर्जागंज जा रहा था। इसी बीच चतरो-महतोटांड़ मेन रोड पर फुरचुवा नदी के पहले सुनसान जगह पर दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर आकाश की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

    आकाश गुप्ता द्वारा बाइक नहीं राेकने पर उसे चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद अपराधियों ने आकाश पर पिस्टल तानकर पैसा निकालने को कहा। रुपए नहीं देने पर अपराधियों ने पिस्टल के बट से आकाश के सिर पर वार कर दिया। इससे आकाश घायल होकर नीचे गिर गया। उसके बाद अपराधी आकाश के पास से काले बैग में रखे लगभग तीन लाख रुपए लेकर भाग निकले। पीड़ित व्यवसायी आकाश गुप्ता ने बताया कि सभी अपराधियों ने मास्क लगा रखा था। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.