Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कल से तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट
    झारखण्ड

    कल से तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : रांची सहित राज्य के लोगों काे कोरोना के साथ-साथ 25 से 28 मई तक प्राकृतिक विपदा से भी बचने की सलाह दी गई है। माैसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के 30 से 60 फीसदी जगहाें पर वज्रपात हो (आसमानी बिजली) सकता है। अभी झारखंड सरकार काेराेना काे लेकर सुरक्षा सप्ताह मना रही है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

    इसलिए आने वाले चार दिनों में कोरोना के साथ-साथ आसमानी से कहर से बचने की जरूरत है। माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि इन चार दिनाें में लाेगाें काे खुले आसमान और पेड़ के नीचे नहीं रहना चाहिए। काेशिश करें कि घर में ही रहें। इस दाैरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और मेघ गर्जन भी हाेगा।

    27 मई को रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंचने की संभावना

    बंगाल की खाड़ी में यास चक्रवात का असर झारखंड में 25 मई से दिखने लगेगा। 28 मई तक रांची सहित पूरे झारखंड में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात हो सकता है। मई में अबतक 38 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचा है, लेकिन 25 मई काे अधिकतम तापमान 32 और 26 व 27 मई काे 25 डिग्री तक गिर जाएगा। यानी अधिकतम तापमान में 13 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हाे सकती है।

    26 और 27 को दिखेगा ज्यादा असर

    विभाग के अनुसार 25 मई को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग ( कोल्हान) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

    26 मई को राज्य के सभी जिलों मे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. दक्षिणी भाग में भारी बारिश हो सकती है. 27 मई को भी पूरे राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

    किस दिन कहां असर
    • 25 से 26 मई : सरायकेला-खरसावां, चाईबासा व जमशेदपुर
    • 26 और 27 मई : सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा, खूंटी
    • 27 – 28 मई : हजारीबाग, बोकारो, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला,सरायकेला-खरसावां, चाईबासा व जमशेदपुर, सिमडेगा, खूंटी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.