Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    August 31, 2026

    सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्कर सिमडेगा में धराए
    झारखण्ड

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्कर सिमडेगा में धराए

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सिमडेगा:  झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत बोलबा थाना की पुलिस को नशे के सौदागरों के विरूद्ध एक बार फिर बड़ी करवाई की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांजा की तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं साढ़े 38 लाख रुपये के 77 किलो गांजा जब्त किया गया है। इस बाबत एसपी डॉ. शम्स तब्रेज ने प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण अभियान के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान उक्त करवाई की गई। बोलबा थाना गेट पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन(जेएच 03एस-6239) को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी रुकते ही उसमें सवार दो लोग तेजी से उतरकर भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मुस्तैद पुलिस ने दोनों को दौड़कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम मनीष कुमार साहू-सुंदरगढ़ निवासी तथा देवेंद्र सबर सम्बलपुर निवासी बताया।

    तलाशी के दौरान गाड़ी पर दो नंबर प्लेट मिले। वहीं पिकअप के डाला के नीचे बने चैंबर में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपितों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर झारखंड व बिहार होते नेपाल तक ले जाते।एसपी ने बताया कि जब्त हुई गांजा का वजन 77 किलो है।इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 38.5लाख रुपये है। एसपी ने इस बड़ी कार्रवाई के लिए बोलबा थाना प्रभारी मनीष कुमार समेत पूरी टीम की प्रशंसा की और उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किया।एसपी ने कहा कि अगर अपराधी डाल-डाल चलेंगे तो पुलिस पात-पात जाकर उनपर नकेल कसेगी। एसपी ने कहा कि पुलिस ने लगातार गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की है।विगत 8 माह में कुल 1721.35 किलो गांजा जब्त की है।कुल 26 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं 12 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    August 31, 2026

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा
    • झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश
    • सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
    • झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.