Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»World Cancer Day: समय पर समझ गए Cancer के ये 7 संकेत तो बच जाएगी जान, तीसरे लक्षण से सब परेशान
    Breaking News

    World Cancer Day: समय पर समझ गए Cancer के ये 7 संकेत तो बच जाएगी जान, तीसरे लक्षण से सब परेशान

    AdminBy AdminFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है जिसका नाम सुनते से कोई भी कांप सकता है। बेशक आज कैंसर के लिए कई इलाज हैं लेकिन अगर यह शरीर बुरी तरह फैल गया तो बड़े से बड़े इलाज धरे रह जाते हैं। दुर्भाग्यवश कैंसर की शुरूआती लक्षणों का बहुत जल्दी पता नहीं चल पाता है और यही वजह है कि ज्यादातर मरीजों को जान से हाथ धोना पड़ता है।

    डॉ के अनुसार, देश में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। कैंसर के कारण हर साल लगभग 150,000 मौतें होने का अनुमान है और हर साल लगभग 1500,000 नए मामलों का निदान किया जाता है। जितनी जल्दी बीमारी का पता चल जाता है, उपचार के परिणाम उतने ही बेहतर होते हैं।

    कैंसर के निदान और उपचार के तौर-तरीकों में तेजी से सुधार हुआ है जिससे कैंसर के उपचार के परिणामों में सुधार हुआ है। परिणामों में सुधार करने का सबसे अच्छा तरीका ‘उन्हें शुरुआती चरण में पकड़ना’ है। आज यानी 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे पर डॉक्टर आपको बता रहे हैं कि कैंसर से बचाव और बेहतर इलाज के लिए शुरूआती संकेतों और लक्षणों को जानना क्यों जरूरी है।

    इन लक्षणों पर रखें कड़ी नज़र

    अचानक वजन घटना – बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के अगर वजन तेजी से कम हो रहा है तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है।
    लगातार खांसी या आवाज में बदलाव – अगर तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक खांसी बनी रहती है या आवाज भारी हो जाती है, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

    पाचन में दिक्कत – लगातार अपच, निगलने में कठिनाई या लंबे समय तक पेट खराब रहना कैंसर का लक्षण हो सकता है।
    न भरने वाला घाव – कोई घाव जो लंबे समय तक ठीक न हो, विशेष रूप से मुंह या त्वचा पर, कैंसर का संकेत हो सकता है।
    अचानक रक्तस्राव – पेशाब, मल, खांसी या उल्टी में खून आना चिंता का विषय हो सकता है।
    असामान्य गांठ या सूजन – शरीर में कहीं भी नई गांठ बनना या कोई पुरानी गांठ का आकार बदलना, जांच कराने का संकेत हो सकता है।
    त्वचा में बदलाव – किसी तिल या निशान का रंग, आकार या बनावट बदलना खतरे का संकेत हो सकता है।

    कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और इसका बेहतर इलाज तभी संभव है, जब इसके लक्षणों का शुरुआत में ही पता चल जाए। कैंसर के कई प्रकार हैं और सभी के लक्षण भी अलग-अलग हैं। ऊपर जो लक्षण बताए गए हैं वो किसी अन्य बीमारी के भी हो सकते हैं। फिर भी अगर आपको कोई लक्षण महसूस होता है, तो आप कैंसर की स्क्रीनिंग भी जरूर कराएं।

     डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.