Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»UAE में होंगे IPL के बचे हुए मैच, बीसीसीआई ने किया कंफर्म
    राष्ट्रीय

    UAE में होंगे IPL के बचे हुए मैच, बीसीसीआई ने किया कंफर्म

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुंबईः आखिरकार कन्फर्म हो गया कि आईपीएल 2021 के बाकी मैच UAE में होंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया है कि यूएई में आईपीएल के मैच कराने पर सहमति बन गयी है. बता दें कि इसके पहले आईपीएल 2020 के सारे मैच संयुक्त अरब अमीरात यूएई में ही हुए थे.

    कोरोना की पहली लहर के बीच भी संयुक्त अरब अमीरात ने जिस तरह से टूर्नामेंट का आयोजन किया, उसकी सभी जगह तारीफ हो रही थी.इसे देखते हुए संभावना जतायी जा रही थी कि इस बार भी आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में ही हो सकते हैं. अब बीसीसीआई के एसजीएम में इसका फैसला हो गया है.

    अब तक 29 मैच हुए हैं 31 बाकी हैं

    आईपीएल 2021 के अब तक 29 मैच हो चुके हैं अभी 31 मैच खेले जाने बाकी हैं. कोरोना की दूसरी लहर तेज होने के कारण आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था.अब बचे हुए मैचों का नए सिरे से शेड्यूल जारी किया जाएगा. संभावित शेड्यूल के अनुसार 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर के बीच आईपीएल 14 के मैच कराए जा सकते हैं.

    एक महीने के भीतर पूरी होगी लीग

    टीम इंडिया 2 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच रही है. भारतीय टीम को 18 जून से टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना है इसके बाद इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.इंग्लैंड सीरीज के दूसरे तीसरे टेस्ट के बीच 9 दिनों का गैप है. इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद पूरी संभावना है कि भारतीय खिलाड़ी सीधे यूएई ही पहुंचें, क्योंकि सीरीज में ज्यादा वक्त नहीं है.

    पांच नॉक आउट मुकाबले होंगे

    अगर इस विंडो की बात करें तो इस एक महीने के दौरान आठ दिन शनिवार रविवार पड़ रहे हैं. यानी आठ दिन में डबल हेडर मुकाबले कराए जा सके हैं. इस तरह से आठ दिन में 16 मैच हो जाएंगे.इसके साथ ही लीग मैचों के बाद जब क्वालीफायर एलीमनेटर होगा तो उसमें भी एक दिन का गैप रखा जाएगा. साथ ही फाइनल से एक दिन पहले भी कोई मैच नहीं होगा.यानी तो पांच नॉक आउट मुकाबले होंगे, उसके लिए पांच दिन का समय लगेगा. इस तरह से एक महीने के भीतर भीतर पूरा का पूरा आईपीएल आयोजित कराया जा सकता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.