Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पिटाई से तंग आकर पत्नी ने चाकू से पति पर किया हमला, हालत गंभीर
    झारखण्ड

    पिटाई से तंग आकर पत्नी ने चाकू से पति पर किया हमला, हालत गंभीर

    AdminBy AdminSeptember 21, 2023Updated:September 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पाकुड़: जिले में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, पति शराबी था. वह रोज शराब पीने के बाद पत्नी के साथ मारपीट किया करता था. जिससे तंग आकर पत्नी ने यह कदम उठाया है. घटना सदर प्रखंड के चेंगाडांगा गांव की है. इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल पति को आस पास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं आरोपी पत्नी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है.

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सदर प्रखंड के चेंगाडांगा गांव के सेजारुल शेख आये दिन शराब के नशे में घर लौटता था और अपनी पत्नी टुम्पा बीबी के साथ मारपीट किया करता था. इससे तंग आकर टुम्पा ने महिला थाना में पति के खिलाफ शिकायत भी की थी. जहां पुलिस ने दोनों को काफी समझाया बुझाया और परिवार ना टूटने की सलाह देकर दोबारा मेल-जोल के साथ रहने की सलाह दी. महिला थाने में दोनों में सहमति भी बनी और दोनों घर लौट गए. इसके बाद दोनों एक साथ जीवन व्यतीत करने लगे. लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया.

    पति की हरकत से तंग आकर टुम्पा बीबी ने अपने पति सेजारुल शेख के गले पर चाकू से वार कर दिया. पत्नी का आक्रोश देख सेजारुल जान बचाने के लिए शोरगुल करने लगा. शोरगुल सुन आसपास के ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह सेजारुल को बचाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद ग्रामीणों ने टुम्पा बीबी को मालपहाड़ी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. इधर, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया.

     इस घटना को लेकर ओपी प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि घायल सेजारुल के फर्द बयान पर कांड संख्या 189/23 और भारतीय दंड विधान की धारा 341, 323, 326, 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए टुम्पा बीबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ओपी प्रभारी ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.