Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026

    Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»अंतरिक्ष में ISRO की नई उड़ान, EOS-08 का हुआ सफल प्रक्षेपण, आपदा की देगा सटीक जानकारी, जानें कैसे बजेगा भारत का दुनिया में डंका
    Breaking News

    अंतरिक्ष में ISRO की नई उड़ान, EOS-08 का हुआ सफल प्रक्षेपण, आपदा की देगा सटीक जानकारी, जानें कैसे बजेगा भारत का दुनिया में डंका

    AdminBy AdminAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपनी तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान- लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान-डी 3 (SSLV-D3) के जरिए भू प्रेक्षण उपग्रह ईओएस-08 (Earth Observation Satellite EOS-08) का प्रक्षेपण किया. इसरो ने भू प्रेक्षण और एसआर-ओ डेमोसैट उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया. रॉकेट को पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया गया.

    जानें इसकी खासियत

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि एक सूक्ष्म उपग्रह का डिजाइन तैयार करना और उसे विकसित करना तथा सूक्ष्म उपग्रह के अनुरूप पेलोड उपकरण बनाना एलवी-डी3-ईओएस-08 मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है. माइक्रोसैट/आईएमएस-1 पर निर्मित ईओएस-08 तीन पेलोड – ‘इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रारेड पेलोड’ (ईओआईआर), ‘ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड’ (जीएनएसएस-आर) और ‘एसआईसी यूवी डोसिमीटर’ को लेकर गया है.

    इस अंतरिक्ष यान मिशन की आयु एक वर्ष है. इसका द्रव्यमान करीब 175.5 किलोग्राम है और यह करीब 420 वाट ऊर्जा पैदा करता है.

    आईओआईआर पेलोड को तस्वीरें खींचने के लिए तैयार किया गया है. यह पेलोड मध्यम-वेव आईआर (एमआईआर) और दीर्घ-वेव-आईआर (एनडब्ल्यूआईआर) बैंड में दिन और रात के समय तस्वीरें खींच सकता है. उपग्रह आधारित निगरानी, ​​आपदा निगरानी, ​​पर्यावरण निगरानी, ​​आग लगने का पता लगाने, ज्वालामुखी गतिविधि प्रेक्षण तथा औद्योगिक एवं विद्युत संयंत्र आपदा निगरानी जैसे कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.

    जीएनएसएस-आर पेलोड समुद्री सतह की हवा का विश्लेषण, मृदा नमी आकलन, हिमालयी क्षेत्र में ‘क्रायोस्फेयर’ अध्ययन, बाढ़ का पता लगाने और जल निकायों का पता लगाने आदि के लिए जीएनएसएस-आर-आधारित रिमोट सेंसिंग का उपयोग करने की क्षमता को प्रदर्शित करता है.

    ‘एसआईसी यूवी डोसिमीटर’ गगनयान मिशन में ‘क्रू मॉड्यूल’ के ‘व्यूपोर्ट’ पर यूवी विकिरण पर नजर रखेगा और गामा विकिरण के लिए अलार्म सेंसर का काम करता है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026

    Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल
    • West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात
    • Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त
    • Election Results 2026: काउंटिंग के बीच BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी, 500 लोगों के लिए बन रहा खाना
    • West Bengal Election Results 2026: उत्तर बंगाल में BJP की बढ़त, TMC के लिए बड़ी चुनौती
    • Assam Election Results 2026: भेरगांव सीट पर JMM आगे, प्रभात दास पनिका ने बनाई बढ़त
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.