Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    Breaking News

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    AdminBy AdminMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गयाजी: गया-कोडरमा रेलखंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच के पहियों से अचानक घना धुआं निकलने लगा। घटना गया जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पहियों से धुआं उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते डर का माहौल बन गया। अनहोनी की आशंका में कई यात्री ट्रेन रुकते ही कोच से कूदकर ट्रैक के किनारे सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

    ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों में हुआ घर्षण

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गयाजी जिले के बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। ट्रेन के गार्ड से तीसरे कोच के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। ब्रेक जाम (ब्रेक बाइंडिंग) हो जाने के कारण पहिये और ब्रेक पैड के बीच तेज घर्षण हुआ, जिससे चिंगारी और धुआं उठने लगा। मानपुर-रसलपुर गेट पर तैनात रेलकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चालक और गार्ड को इसकी सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को बंधुआ क्रॉसिंग के पास रोक दिया।

     

    रेलकर्मियों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

    ट्रेन रुकते ही रेलवे का तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचा। बिना समय गंवाए अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल कर पहियों के पास पैदा हुई गर्मी और धुएं पर काबू पाया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। धुआं खत्म होते ही ट्रेन में सवार यात्रियों का सांस में सांस आईं। इस पूरी घटना में कोई भी यात्री हताहत या घायल नहीं हुआ है।

    आधे घंटे तक बाधित रहा सड़क यातायात

    इस तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के दौरान बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग करीब 30 मिनट तक बंद रही। क्रॉसिंग बंद होने की वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। आधा घंटे तक आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम ने ब्रेक की समस्या को ठीक किया। फिर गाड़ी की जांच की गई। इसके बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.