नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA आज (21 जून 2026) देशभर में नीट यूजी री एग्जाम 2026 का आयोजन करेगी। कुल 22.79 लाख उम्मीदवारों के लिए यह एग्जाम 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। पेपर का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक होगा। परीक्षा की कुल समय अवधि 195 मिनट रहेगी। एनटीए ने छात्रों को 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया है ताकि स्टूडेंट्स आराम से क्वेश्चन पेपर को पढ़ सकें।
इस परीक्षा को लेकर एनटीए ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एजेंसी ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी एग्जाम सेंटर्स पर 1.38 लाख से अधिक CCTV कैमरे और 51 हजार से अधिक जैमर इंस्टॉल किए हैं ताकि एग्जाम सेंटर पर मोबाइल इंटरनेट को बंद किया जा सके। एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल इंटरनेट भी काम नहीं करेगा। इसके अलावा AI आधारित निगरानी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है। बता दें कि नीट परीक्षा 03 मई को देश में आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते यह परीक्षा रद्द हो गई थी.
नीट यूजी री एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले एनटीए की गाइडलाइन को जरूर पढ़कर जाएं। साथ ही एग्जाम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें। यहां आपको पेपर से जुड़ी हर अपडेट मिलती रहेगी।

