Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    Featured

    रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर

    AdminBy AdminMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची द्वारा रामनवमी पूजा समिति, शोभायात्रा आयोजकों एवं आम जनता के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। यह निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जारी किए गए हैं, जिसमें 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

    जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। जुलूस में शामिल डीजे और झांकी की ऊंचाई अधिकतम 4 मीटर (13 फीट) तक सीमित रखने का निर्देश दिया गया है।

    बिजली के तारों सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत

    साथ ही झंडा या अन्य ऊंचे ढांचे खड़ा करते समय बिजली के तारों और उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है। बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी वाहन की छत पर खड़े होकर ऊंचे झंडे या सामान नहीं ले जाएं।

    शोभायात्रा के दौरान समिति के वालंटियर्स को लगातार निगरानी रखने और किसी भी जोखिम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। आम जनता से अपील की गई है कि वे बिजली के तारों या उपकरणों को छूने या उनके संपर्क में आने से बचें।

    इसके अलावा, शोभायात्रा में बड़ी और ऊंची गाड़ियों के उपयोग पर रोक लगाई गई है तथा आयोजकों को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।

    अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की व्यवस्था

    किसी भी आपात स्थिति या बिजली से संबंधित समस्या होने पर विभाग द्वारा जारी कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की व्यवस्था की गई है।

    बिजली विभाग ने सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी का पर्व मनाएं।

    आपात स्थिति में करें संपर्क

    बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या आपात स्थिति में बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

    • विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलोनी – 9431135682
    • विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची – 9431135662
    • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची (केंद्रीय) – 9431135613
    • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल डोरंडा – 9431135608
    • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल न्यू कैपिटल – 9431135620
    • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची (पूर्वी) – 9431135614
    • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची (पश्चिमी) – 9431135664
    • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोकर – 9431135615
    • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल खूंटी – 9431135616
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.