Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026

    Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Raksha Bandhan 2024: जानें आज राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त
    Breaking News

    Raksha Bandhan 2024: जानें आज राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त

    AdminBy AdminAugust 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Raksha Bandhan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं, रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीं, भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं.

    रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का पर्व है. रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि आज सुबह 3 बजकर 04 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि पूरे दिन रहेगी यानी रात 11 बजकर 55 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा. रक्षाबंधन के पावन पर्व में भद्रा को बहुत ही महत्व दिया जाता है क्योंकि भद्रा में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. इसलिए, इस काल में राखी भी नहीं बांधनी चाहिए. तो चलिए आज भद्रा का समय या भद्रा में राखी बांधी जाएगी इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानते हैं. साथ ही राखी बांधने के शुभ मुहूर्त भी जानते हैं.

    भद्रा काल बहुत ही अशुभ माना जाता है. भद्रा 19 अगस्त यानी आज रात 2 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो चुकी है. आज सुबह 09 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक भद्रा पूंछ रहेगी. फिर, सुबह 10 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक भद्रा मुख रहेगा. इसके बाद, भद्रा काल का समापन आज दोपहर 1 बजकर 30 पर होगा. आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के बाद ही राखी बांधी जा सकती है.हालांकि, आज भद्रा में भी राखी बांधी जा सकती है. इस पर ज्योतिर्विद ज्योतिषी प्रवीण मिश्र क्या कहते हैं चलिए जानते हैं.

    ज्योतिषी प्रवीण मिश्र के अनुसार, इस बार भद्रा में भी राखी बांधी जा सकती है. दरअसल, इस बार भद्रा का वास पाताल लोक में होगा और विद्वानों का मत है कि अगर भद्रा का वास पाताल लोक या स्वर्ग लोक में होता है तो पृथ्वी पर रहने वाले लोगों के लिए भद्रा अशुभ नहीं होती है. और लोग भद्रा को नजरअंदाज करके रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं. हालांकि, जिन लोगों के लिए जरूरी है वो ही लोग इस बार भद्रा में भी राखी बांध सकते हैं.

    19 अगस्त यानी आज राखी बांधने का सबसे खास मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, आप इसमें राखी बांध सकते हैं. राखी बांधने के लिए कुल आपको 2 घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा, जो कि सबसे शुभ समय माना जा रहा है.

    इसके अलावा, आप शाम के समय प्रदोष काल में भी राखी बांध सकते हैं. आज प्रदोष काल शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026

    Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल
    • West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात
    • Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त
    • Election Results 2026: काउंटिंग के बीच BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी, 500 लोगों के लिए बन रहा खाना
    • West Bengal Election Results 2026: उत्तर बंगाल में BJP की बढ़त, TMC के लिए बड़ी चुनौती
    • Assam Election Results 2026: भेरगांव सीट पर JMM आगे, प्रभात दास पनिका ने बनाई बढ़त
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.