Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»अब जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर मान्य नहीं होगा आधार कार्ड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
    Breaking News

    अब जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर मान्य नहीं होगा आधार कार्ड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला

    AdminBy AdminJune 18, 2025No Comments1 Min Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार ने आधार कार्ड (Aadhar Card) को जन्मतिथि प्रमाणित करने वाले दस्तावेज के रूप में मान्यता नहीं देने का अहम निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

    विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, आधार को अब किसी भी आधिकारिक या प्रशासनिक प्रक्रिया में जन्मतिथि सत्यापन के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    यह कदम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के हालिया स्पष्टीकरण के बाद उठाया गया है :

    UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड का मुख्य उद्देश्य केवल पहचान प्रमाण के रूप में है, न कि जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर। इसके अनुसार, नामांकन या अपडेट के समय आधार में दर्ज जन्मतिथि उस दस्तावेज पर आधारित होती है, जो व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत किया गया हो। अगर दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो, तो घोषित या अनुमानित जन्मतिथि दर्ज की जाती है।

    झारखंड सरकार ने इस आदेश की प्रति सभी जिला उपायुक्तों को भी भेज दी है, ताकि इस दिशा-निर्देश को जिले स्तर पर भी प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। अब किसी भी विवाद की स्थिति में आधार कार्डधारक को जन्मतिथि की सटीकता का अलग से सबूत देना होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.