Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»“भ्रष्टाचार मुक्त होगा झारखंड का स्वास्थ्य विभाग”: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की दो टूक
    Breaking News

    “भ्रष्टाचार मुक्त होगा झारखंड का स्वास्थ्य विभाग”: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की दो टूक

    AdminBy AdminApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने अब कमर कस ली है, उन्होंने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि

    मैं, डॉ. इरफान अंसारी, एक बात बिलकुल साफ़ कर देना चाहता हूं — झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अब किसी का चारागाह नहीं रहेगा,और न ही खाद्य आपूर्ति विभाग या आपदा प्रबंधन। अब जो काम करेगा, वो रहेगा — जो कामचोर और भ्रष्ट है, वह बाहर जाएगा। ये विभाग अब काम के नाम पर आरामगाह नहीं बने रहेंगे।

    भाई साहब, व्यवस्थाएं यूं ही नहीं बदलतीं। कुछ कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, और मैं वो फैसले लेने के लिए तैयार हूं।
    भाजपा ने 18 सालों तक स्वास्थ्य विभाग को ऐसा लूटा जैसे ये कोई खान हो — लेकिन अब खनन बंद हो गया है। अब वक्त है इलाज का — सिस्टम का और माफियाओं का।

    स्वास्थ्य विभाग में हर यूनिट, हर विंग एक कमिटमेंट है जनता के प्रति। यहां कोई भी सुस्ती, ढील या दलाली अब नहीं चलेगी।
    जो अफ़सर काम में टांग अड़ाते हैं, या बाहर से उंगली पकड़कर किसी को खींचने की कोशिश करते हैं — उनसे बस यही कहूंगा, “अबकी बार, सुधर जाइए, नहीं तो पर्दा उठेगा और किरदार सामने आएगा।”

    नेताओं के बीच कुछ ऐसे भी हैं जो हर जगह करप्शन ही सूंघते हैं — जैसे गाड़ी में पेट्रोल की जगह बासी घी डाल दिया हो। अरे भाई, थोड़ा जनता के काम पर भी ध्यान दे लिया कीजिए।

    बात साफ़ है — जब हाथी बाज़ार से निकलता है तो कुत्तों का भौंकना आम है। लेकिन हाथी रुकता नहीं है।
    हेमंत सरकार हाथी है — और हम झारखंड के लोगों की उम्मीद हैं। और याद रखिए, “हेमंत है तो हिम्मत है।”

    कुछ बुजुर्ग नेता — आदरणीय बाबूलाल जी और सरयू राय जी, जिनका हम सम्मान करते हैं — उनसे भी मैं कहना चाहता हूं,
    अब AI का जमाना है, आप लोग अब भी रेडियो की तरह पुराने ख्याल में फंसे हैं।

    जरा धैर्य रखिए, मेडिकल व्यवस्था सुधारने में वक्त लगेगा। कोई जादू की छड़ी नहीं है हमारे पास। और अगर धैर्य नहीं है, तो अब राजनीति से सन्यास लेने पर विचार कीजिए — क्योंकि नेताओं को मार्गदर्शक बनना चाहिए, मलबा नहीं।

    अब न किसी को लूटने दिया जाएगा, न घुसपैठ की इजाज़त मिलेगी। और जो भी करप्शन को ढाल बनाकर छिपना चाहता है — उससे बस यही कहना है, “सावधान, अब हम सब कुछ एक्स-रे से देख सकते हैं!”

    स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, टेक्नोलॉजी का समावेश, सही डायग्नोस्टिक्स, आधुनिक लैब्स और स्टाफ का प्रशिक्षण — ये सब सिर्फ़ बातें नहीं, ये मेरी प्रतिबद्धता है। और मैं इसे निभाकर दिखाऊंगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.