झारखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य राजकीय समारोह राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य की जनता को संबोधित किया। ध्वजारोहण से पूर्व पहली बार राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत का भी गायन किया गया।
वहीं, उप-राजधानी दुमका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री ने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया गया।

