Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड कैबिनेट: JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में, रांची में साइकिल ट्रैक और 4 लेन के लिए 442 करोड़ मंजूर
    Breaking News

    झारखंड कैबिनेट: JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में, रांची में साइकिल ट्रैक और 4 लेन के लिए 442 करोड़ मंजूर

    AdminBy AdminJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि आज की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

    कैबिनेट सचिव ने बताया कि हिन्दू न्यास बोर्ड को तीन करोड़ रुपए प्रति वर्ष अनुदान देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। वहीं उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग खूंटी में महिला कॉलेज स्थापना के लिए 57 करोड़ की मंजूरी दी गई। वहीं ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए 38.76 करोड़ की स्वीकृति दी गई। बैठक में झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 के गठन को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा दुमका और पलामू डिप्लोमा स्तरीय राजकीय फार्मेसी संस्थान के लिए 28-28 पदों के सृजन के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

    लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स का गठन

    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड राज्य लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स गठन किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जिला स्तर पर गठित आईसीडीएस केंद्र संचालित है, एड्स नियंत्रण केंद्र संचालित है, जिला स्तरीय तंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए फोरम के गठन का निर्णय लिया गया है। इस फोरम के अध्यक्ष विभागीय मंत्री अध्यक्ष होंगे, जबकि स्पीकर की ओर से मनोनीत पांच विधायक सदस्य होंगे। विकास आयुक्त, विभागीय प्रधान सचिव, सचिव और परियोजना निदेशक भी फोरम के सदस्य होंगे। फोरम की ओर से एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता और एड्स पीड़ितों के साथ भेदभाव समाप्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    अब 31 पदाधिकारियों-जवानों को झारखंड राज्यपाल पदक

    पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को झारखंड दिवस पर सम्मानित किए जाने से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत झारखंड राज्यपाल पदक कही संख्या 11 को बढ़ाकर 21 और सराहनीय सेवा के लिए 31 को बढ़ाकर 60 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एक अन्य प्रस्ताव में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग-जेएसएससी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए झारखंड अकस्मिता निधि से 31 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

    वहीं जेएसएससी परीक्षा में स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की संख्या रहने पर अब प्राथमिक और मुख्य परीक्षा होगी। वहीं 50 हजार से कम आवेदन रहने पर दो स्तरीय परीक्षा नहीं होगी।

    रांची में अरगोड़ा-रिंग रोड फोर लेन के लिए 141 करोड़

    एक अन्य प्रस्ताव में पथ निर्माण विभाग रांची के अंतर्गत अरगोड़ा, पुराना अरगोड़ा, नयासराय, रिंग रोड भाया पुंदाग तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 141 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 6.17 किलोमीटर सड़क निर्माण के अलावा मुआवजा-पुनर्वास और पौधरोपण समेत अन्य कार्यों के लिए 141 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। सिमडेगा-कुरडेग से छत्तीसगढ़ सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 63.2 किमी सड़क निर्माण कार्य में सुधार के लिए 38 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक निर्माण के लिए 301.12 करोड़ मंजूर

    एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार की ओर से सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक निर्माण के लिए 301.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इस सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक का निर्माण पुराना विधानसभा भवन के निकट विवेकानंद रोड से, रिंग रोड भाया हाईकोर्ट और विधानसभा सचिवालय और नयासराय लिंक रोड तक कराया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.