Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jaipur Hit And Run: जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 9 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत- VIDEO
    Breaking News

    Jaipur Hit And Run: जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 9 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत- VIDEO

    AdminBy AdminApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jaipur Hit And Run: जयपुर के नाहरगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को हिट-एंड-रन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। इसमें एक तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। मरने वाले लोगों में एक महिला और एक पुरुष हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नाहरगढ़ थाना इलाके में आरोपी ड्राइवर बहुत ही तेज रफ्तार से कार चला रहा था। इस दौरान जो भी सामने नजर आया वह उसे उड़ाता चला गया। एमआई रोड पर कई लोगों को टक्कर मारने के बाद कार का ड्राइवर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास बहुत सारे लोग इकट्ठा हो गए। गलियों में तेज रफ्तार में कार चलाने वाली बात को लेकर लोगों को काफी गुस्सा आ गया। पुलिस कार को थाने ला रही थी, उसी वक्त भीड़ ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। हालात को संभालने के लिए आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

    सब- इंस्पेक्टर ने हादसे के बारे में क्या बताया?

    सब-इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ने समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘यह पूरा नाहरगढ़ का हिट एंड रन का मामला है। यहां पर 9 लोगों का एक्सीडेंट हो गया था। उनको यहां पर ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। इस एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई हैं। मरने वाले लोगों में एक तो महिला हैं और एक पुरुष हैं। चार का ट्रामा सेंटर में अभी इलाज चल रहा है और तीन को डिसचार्ज कर दिया गया है।’ आरोपी कार चालक की पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले उस्मान खान के तौर पर हुई है।

    कार ड्राइवर नशे में था

    शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था। घटनास्थल से भागने के बाद आरोपी का पुलिस ने पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब वह पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया कि कार के ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.