Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हेमंत सोरेन 29 नवंबर को देंगे 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सहायक आचार्य से लेकर सिविल सेवा तक शामिल
    Breaking News

    हेमंत सोरेन 29 नवंबर को देंगे 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सहायक आचार्य से लेकर सिविल सेवा तक शामिल

    AdminBy AdminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को सहायक आचार्य सहित विभिन्न पदों के लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 18 नवंबर को शुरू हो रहे आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम का इस दिन समापन होना है। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर रांची में आयोजित होनेवाले एक बड़े कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

    जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, उनमें सहायक आचार्य के लगभग आठ हजार अभ्यर्थी भी सम्मिलित हैं। पहले यह कार्यक्रम छह नवंबर को सरायकेला में आयोजित होनेवाला था। अब यह कार्यक्रम रद कर 29 नवंबर को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया।

    इस कार्यक्रम में जेपीएससी से सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित विभिन्न सेवाओं के 342 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है।

    इनके अलावा दंत चिकित्सकों एवं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। कार्मिक, उद्योग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

    29 नवंबर को राज्य के सभी जिलों के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में गणित-विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान के सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। बताते चलें कि राज्य सरकार ने दो चरणों में 1218 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

    इसमें 1040 गणित-विज्ञान के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को और गोड्डा के 170 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

    अब छठी से आठवीं के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य में गणित-विज्ञान विषय के 414, भाषा के 813, सामाजिक विज्ञान के 2,718 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

    वहीं, पहली से पांचवीं के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 4,263 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना है। इसके अलावा सहायक आचार्य के संशोधित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और प्रमाणपत्रों के जांच के बाद साथ में ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Ranchi
    • Assam Election Result 2026: हिमंत बिस्वा सरमा की हैट्रिक तय, BJP तीसरी बार सत्ता के करीब!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.