दुनिया में दोस्ती और प्यार जैसे रिश्ते, अटूट विश्वास पर टीके होते हैं. पर कई मामलों में ऐसा भी होता है जहां विश्वास तो दूर, बल्कि इंसानियत तक को शर्मसार कर दिया जाता है. ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक ने युवती के साथ वियाग्रा खा कर दुष्कर्म किया. उसकी हैवानियत यही नहीं रुकी और अगले दिन भी युवक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा, पर इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया की युवक ने युवती की ऐसी हालत की, जिसे जान आपके भी होश उड़ जाएंगे.
मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है जहां 22 साल की युवती की हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में 23 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवक ने अपने जन्मदिन के दिन युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इसके बाद विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले में एक अन्य युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, मृतका फिरोजाबाद की रहने वाली थी और गुरुग्राम में एक क्विक-कॉमर्स कंपनी से जुड़ी थी. रक्षाबंधन के लिए वह अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान उसकी पहले से जान-पहचान वाले 23 वर्षीय युवक ने उसे 26 अगस्त को मिलने के लिए बुलाया. बताया गया है कि उसी दिन आरोपी का जन्मदिन भी था. दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे और 12वीं तक साथ पढ़े थे. युवती ने आगे बीएससी और नर्सिंग की पढ़ाई की थी, जिसके बाद उसने गुरुग्राम में नौकरी शुरू कर दी थी. पुलिस अब दोनों के बीच संबंधों और घटना से पहले हुई बातचीत की भी पड़ताल कर रही है.
जांच के मुताबिक, आरोपी युवती को मिलने के बहाने अपने साथ ले गया और उसे घर वापस नहीं जाने दिया. इसके बाद वह उसे फिरोजाबाद के एक होटल में लेकर पहुंचा. पुलिस का आरोप है कि होटल के कमरे में युवक ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा ली और युवती के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस को आरोपी के पास से युवती का मोबाइल फोन और दवा की टैबलेट बरामद होने की बात कही गई है. पूछताछ में आरोपी ने दवा लेने और दुष्कर्म की बात स्वीकार करने का दावा भी पुलिस ने किया है. हालांकि, पुलिस के सामने दिया गया कथित कबूलनामा अकेले अदालत में दोष साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं होता. मामले में बरामदगी, पोस्टमार्टम और अन्य वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, घटना 26 अगस्त की रात की है. अगले दिन तड़के आरोपी ने युवती के साथ दोबारा संबंध बनाने की कोशिश की. युवती ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव को मौत की वजह बताया गया है. पुलिस इसी रिपोर्ट और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है.

