Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»HAZARIBHAG NEWS: स्क्रैप गलाते वक्त एल्युमिनियम फैक्ट्री में हुआ धमाका, दो मजदूरों की मौत
    झारखण्ड

    HAZARIBHAG NEWS: स्क्रैप गलाते वक्त एल्युमिनियम फैक्ट्री में हुआ धमाका, दो मजदूरों की मौत

    AdminBy AdminSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हजारीबाग जिले के दामोदीह में मौजूद एल्युमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे। इस हादसे में किसी और मजदूर के घायल होने की खबर नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में एल्युमिनियम के बर्तन और दूसरे सामान तैयार होते हैं। इसे तैयार करने की एक पूरी प्रक्रिया है। इसमें कार और दूसरे स्क्रैप को पहले गलाया जाता है। इन्हें तरल पदार्थ में बदलने के बाद ही एल्यूमीनियम के सामान तैयार होते हैं।

    कंपनी की भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। अचानक भट्ठी में धमाका हो गया। भट्ठी के पास ही दो मजदूर काम कर रहे थे इसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मजदूर गया जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके नाम रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव हैं। शव देखते ही दो महिला मजदूर भी बेहोश हो गयीं लेकिन अब उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है इसके अलावा अबतक किसी औऱ मजदूर के घायल होने की सूचना नहीं है।

    इस हादसे ने कंपनी का बड़ा नुकसान किया है। भट्ठी में तैयार हो रही एल्यूमीनियम फैक्ट्री में चारो तरफ फैल गयी है। धमाका इतना जोर था कि छत पर लगा एस्बेस्टस भी हवा में उड़ गया। जहां धमाका हुआ उससे थोड़ी दूरी पर 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। अगर यह भी भट्ठी के आसपास होते तो यह हादसा औऱ बड़ा हो सकता था।

    दोनों मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल जांच के लिए पूरी कंपनी को सील कर दी है। पुलिस अब विस्तार से पता लगायेगी कि इस हादसे के पीछे असल वजह क्या है। इस धमाके को लेकर आसपास के ग्रामीण लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस फैक्ट्री में 25 से 30 मजदूर काम करते थे। हादसे के बाद से ही फैक्ट्री के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.