Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»संसद पहुंच चुकी हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मोदी 3.0 सरकार का पेश करेंगी बजट
    Breaking News

    संसद पहुंच चुकी हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मोदी 3.0 सरकार का पेश करेंगी बजट

    AdminBy AdminJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकी हैं। वित्तमंत्री मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश करने वाली है। एनडीए गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण केंद्रीय बजट होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में वित्तमंत्री सभी वर्गों का ध्यान रखेंगी। बता दें कि यह सीतारमण का सातवां केंद्रीय बजट है जो कि लोकसभा के इतिहास में यह एक रिकॉर्ड भी है। आज बजट पेश करते ही सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी निर्मला सीतारमण। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बजट पेश करके यह रिकॉर्ड बनाया था।

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से देश को उम्मीदें

    इनकम टैक्स

    देश का मध्यम वर्ग वित्तमंत्री से टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद कर रहा है। उम्मीद है सरकार मूल इनकम टैक्स सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है। फिलहाल यह 3 लाख रुपये है।

    महिलाओं के लिए विशेष ऐलान

    सरकार लखपति दीदी योजना के अलावा लाडली योजना को विस्तार देने का ऐलान कर सकती है। सरकार ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में इस योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा महिलाओं के लिए सब्सिडी और महत्वपूर्ण वस्तुओं की कीमतें कम करने के लिए टैक्‍स में अतिरिक्‍त छूट दी जा सकती है। महिला उद्यमी भी खास राहत की उम्मीद कर रही हैं।

    वित्त मंत्री से किसानों की उम्मीदें

    देश के किसान डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन शुरू करने की उम्मीद सरकार से कर रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर कर्ज की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल ये 3 लाख है, जिसे बढ़ाकर 5 लाख किया जा सकता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जा सकती है। जो इस समय 6,000 रुपये सालाना है। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर भी कुछ घोषणा संभव है।

    बुजुर्गों को सरकार से बहुत उम्मीदें

    बजट में बुजुर्गों के लिए भी कई घोषणाएं संभव हैं। बुजुर्ग रेलवे यात्रा में फिर से छूट की उम्मीद कर रहे हैं। चर्चा है कि आयुष्मान योजना में 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को शामिल किया जा सकता है।

    युवाओं को सरकार से उम्मीद

    बजट में युवाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार से जुड़ी बड़ी घोषणा संभव है। इनमें सर्विस सेक्टर में रोजगारोन्मुखी प्रोत्साहन योजनाएं शामिल हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) पर फोकस हो सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.