हजारीबाग: गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान गैंग के दो अपराधियों के पैर में गोली लगी। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी जंगल की ओर भाग निकला। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

