Election Results 2026: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में सोमवार, 4 मई की सुबह विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू होते ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय पर तैयारियां नजर आईं. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए पारंपरिक पूरियां और मिठाइयां बनाई जा रही हैं. इसके अलावा पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की गिनती भी आज हो रही है और बीजेपी को पूरा भरोसा है कि पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए शेफ ने बताया कि खाने की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है.
उन्होंने कहा, “हम सुबह 4 बजे से तैयारी कर रहे हैं. करीब 400 से 500 लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है. नाश्ते में सैंडविच, आलू-पूरी, पोहा और जलेबी जैसे कई आइटम हैं. इसके साथ ताजे फल, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्ठी दोई भी तैयार की गई है.”काउंटिंग शुरू इधर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी समेत कुल 823 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से हुई, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई. हर राउंड के नतीजे ECINET प्लेटफॉर्म और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रियल टाइम में अपडेट किए जा रहे हैं. गिनती शुरू होने से पहले सभी काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है

