Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार चुनाव से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET होगा लॉन्च, मिलेंगी 40 से अधिक सुविधाएं
    Breaking News

    बिहार चुनाव से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET होगा लॉन्च, मिलेंगी 40 से अधिक सुविधाएं

    AdminBy AdminMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न हितधारकों मतदाताओं, राजनीतिक दलों और चुनाव अधिकारियों के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म एकिनेट (ECINET) लॉन्च करने की घोषणा की है। इस ऐप के माध्यम से चुनावी जानकारी अब पहले से कहीं अधिक सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होगी।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन में इस ऐप की परिकल्पना की गई थी। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी उपस्थित थे। बता दें कि एकिनेट ऐप अब चुनाव प्रक्रिया को और भी ज्यादा सरल बनाएगा।

    40 से अधिक मिलेंगी सुविधाएं

    एकिनेट की सबसे खास बात यह है कि यह चुनाव आयोग की पहले से मौजूद 40 से ज्यादा मोबाइल और वेब ऐप्स को एक साथ जोड़ देगा। इसमें वोटर हेल्पलाइन ऐप, सीविजिल, ESMS, KYC, सुविधा 2.0 और वोटर टर्नआउट जैसे पॉपुलर ऐप्स शामिल होंगे। अब तक इन ऐप्स को 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस नए सिस्टम के बाद लोगों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी।

    मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर अवेलेबल

    बता दें कि 40 से अधिक मोबाइल व वेब एप्लिकेशन एक ही प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अलग-अलग एप्लिकेशन डाउनलोड करने या कई पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। आकर्षक और सरल इंटरफेस बेहतर यूजर इंटरफेस (UI) और यूजर एक्सपीरियंस (UX) से लैस यह ऐप मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध होगा।

    एकिनेट को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 निर्वाचन संचालन नियम 1961 और आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के तहत विकसित किया गया है, जिससे इसमें दी गई जानकारी पूर्णतः विधिक रूप से संरक्षित होगी। इसके साथ ही ऐप को लॉन्च करने से पहले प्रदर्शन, उपयोग में आसानी और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों पर पूरी तरह पर रखा जाएगा।

    इन अधिकारियों को मिलेगा लाभ

    एकिनेट से लगभग सौ करोड़ मतदाताओं और 10.5 लाख बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ), 15 लाख राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर एजेंटों (बीएलए), 45 लाख मतदान अधिकारियों, 15,597 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 4,123 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं 767 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को लाभ मिलेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.