Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Deoghar Accident: बाबानगरी देवघर में दशहरे के दिन बड़ा हादसा, केनाल में पलटी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच की गयी जान
    Breaking News

    Deoghar Accident: बाबानगरी देवघर में दशहरे के दिन बड़ा हादसा, केनाल में पलटी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच की गयी जान

    AdminBy AdminOctober 24, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Deoghar Accident
    Deoghar Accident
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Deoghar Accident: बाबा नगरी देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र से दशहरे की सुबह एक दर्दनाक खबर आ रही है जिससे कोहराम मच गया है। जहां एक बोलेरो गाड़ी सिकटिया अजय बराज में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है जिसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार, मुखिया महादेव सिंह व स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।सभी के शवों को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

    बताया जाता है कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी व बच्चे दुर्गा पूजा के अवसर पर गांव आए थे। अपने बच्चों और पत्नी को लेने के लिए मनोज के दामाद गांव आए थे।मनोज की बेटी लवली देवी अपने पति, भाई और बच्चों के साथ मायके से अपने ससुराल गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव के लिए बोलेरो से निकली थी।इस दौरान चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते ही बाराज के पास स्थित केनाल के गहरे पानी में जा गिरी।

    इस दौरान गाड़ी के चालक ने गेट खोलकर गाड़ी से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसका हाथ हादसे में टूटा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।वहीं अन्य लोग गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। जब तक लोगों को पता चलता और लोगों को बाहर निकाला जाता, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

    बताया जाता है कि लवली कुमारी व अन्य लोग शाखो बांसडीह गांव से ही बोलेरो किराए पर लेकर आसनसोल गांव आए थे और यहीं से वापस लौट रहे थे।बताया जाता है कि बाराज के पास रुककर इन लोगों ने फोटो लिया था। उसके बाद फिर आगे बढ़े। आगे केनाल के पास बोलेरो की गति अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गहरे पानी में गिर गई। घटना के करीब दस मिनट बाद वहां गार्ड के तौर पर तैनात अशोक सिंह की नजर गाड़ी पर पड़ी।

    उसने ग्रामीण मजिस्ट्रेट सिंह उर्फ बहस सिंह को घटना के बारे में बताया। उसने चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार को इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद मजिस्ट्रेट सिंह ने लोगों को बचाने के इरादे से पानी में छलांग लगा दी। गाड़ी के अंदर फंसे बच्चों व दो पुरुष को बाहर निकाला।फिर देखा कि महिला पानी में बह रही है। उसने तैर कर जाकर महिला के शव को भी बाहर निकला। वहीं, चालक बाहर निकलकर किनारे पर आ गया था। उसके बाद सूचना मिलने पर चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार, मुखिया महादेव सिंह व अन्य लोग मौके पर पहुंचे।शवों को उठाकर सारठ सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में सारठ एसडीपीओ धीरेन्द्र नारायण बंका भी पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    इस हादसे में मरने वालों में गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव निवासी 32 वर्षीय मुकेश राय, उनकी पत्नी 28 वर्षीय लवली कुमारी, तीन वर्षीय बेटी जीवा कुमारी, एक वर्ष का बेटा और लवली का भाई चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी 25 वर्षीय रौशन चौधरी शामिल हैं। रौशन अपने मां पिता का इकलौता बेटा था। वहीं इस हादसे में मारा गया मुकेश राय भी अपने घर का इकलौता बेटा था।

    इसे भी पढें; Gopalganj News: दुर्गा पूजा मेले में हुई भगदड़, तीन की गयी जान कई घायल

    Deoghar Accident
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.