Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मोंथा तूफान का झारखंड में असर: रांची समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना
    Breaking News

    मोंथा तूफान का झारखंड में असर: रांची समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना

    AdminBy AdminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में भी दिख रहा है। तूफान के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक रांची समेत 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी सभी जिलों के डीसी को सतर्कता बरतने और जरूरी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिया है। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

    इस मामले की जानकारी देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि जनहानि या क्षति को कम करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तत्काल बैठक बुलाकर संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को संभावित रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पहले से तैनात करने की योजना बनाई जाए। बिजली, संचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को रुकावट से बचाने के लिए दुरुस्त और सक्रिय रखने का निर्देश मंत्री ने दिया है। मंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रशासन सभी जिलों में मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, काम में लगा हुआ है।
    रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मंगलवार को मोंथा आंध्र के तटवर्ती इलाकों से टकराकर उत्तर-पश्चिम में बढ़ रहा है। इससे अगले तीन दिनों में तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। मोंथा तूफान का असर झारखंड में प्रभाव एक अक्टूबर तक रह सकता है। मोंथा तूफान के कारण तेज बारिश होने से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान नीचे जाने पर लोगों को ठंड का एहसास होगा और ठंड का आगमन हो जाएगा। जैसे-जैसे अक्टूबर बीतेगा और नवंबर आएगा। तापमान में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

    राज्य में मौसम में आए इस बदलाव से दिन में ठंड बढ़ सकती है। अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मोंथा तूफान एक गंभीर चक्रवातीय तूफान में तब्दील हो गया है। यह आंध्रप्रदेश के तट से टकराने के बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। जबकि, इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.