Author: Admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनका ये संबोधन ऐसे समय हो रहा है, जब एक दिन पहले ही लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया है। लोकसभा में दो तिहाई बहुमत न हो पाने की वजह से एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पास नहीं करवा पाई है। पिछले 12 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मोदी सरकार का कोई बिल वोटिंग के बाद संसद में गिर गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बिल को लेकर ही देश को संबोधित कर सकते हैं। विपक्ष ने…

Read More

गिरीडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे कुछ लोगों को मारी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More

कथारा:- बोकारो जिला अंतर्गत सीसीएल कथारा कोलियरी परियोजना कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शुक्रवार की शाम सीबीआई धनबाद की टीम ने सुनियोजित ट्रैप के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रबंधक सह मानव संसाधन अधिकारी सुभाष चंद्र पासवान और शमसूल हक को जानकारी अनुसार 30 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सीबीआई के एसपी डीएल मीणा के निर्देश पर गठित सदस्यीय टीम ने डीएसपी प्रिय रंजन के नेतृत्व में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम सुबह करीब 11 बजे से ही कथारा परियोजना कार्यालय के आसपास नजर बनाए हुए थी। जैसे…

Read More

लोअर बाजार थाना क्षेत्र से पिछले तीन दिनों से लापता तीन बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। तीनों बच्चों की रांची रेलवे स्टेशन से बरामदगी हुई, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।  तीनों बच्चे सुरक्षित मिले लापता बच्चों की पहचान: विवेक टोप्पो अनिकेत सूरज कुमार पुलिस ने तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है और उन्हें परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।  लगातार चल रही थी तलाश लोअर बाजार थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी संभावित सभी जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन शुरुआती दिनों में कोई सुराग नहीं मिल पाया था  रेलवे…

Read More

रांचीः झारखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला. हेमंत सरकार ने राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 17 जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं. कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. अफसरों के ट्रांसफर और पदस्थापन की लिस्ट जारी की गई. कई अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों का उपायुक्त (DC) बनाया गया. पांच डीडीसी (DDC) को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए डीसी के पद पर प्रमोट किया गया. लातेहार के डीसी उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का नया डीसी बनाया गया है, जबकि कोडरमा के वर्तमान डीसी ऋतुराज को रामगढ़ भेजा…

Read More

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर स्थित सिरिंगसिया घाटी में कोल्ड ड्रिंक से लदी एक 407 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब गाड़ी घाटी के घुमावदार रास्ते से गुजर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन मदद करने के बजाय कई लोग सड़क पर गिरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उठाकर अपने…

Read More