Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोटरसाइकिल से गांव-गांव घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी रात के समय गांवों में घूमकर घरों में घुसते हैं और सो रहे लोगों के मोबाइल चोरी कर लेते हैं। इसके बाद वे इन मोबाइल को कम कीमत पर बेच देते…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र स्थित जुड़ी रेलवे फाटक के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाड़ग्राम से एक ही परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए सफेद रंग की कार से रायरंगपुर जा रहे थे। इसी दौरान हाता के पास जुड़ी रेलवे फाटक पर कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन फाटक के बम्पर से टकराते हुए आगे बढ़ गया।…
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। Coal India Limited द्वारा यहां 500 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव सामने आया है। इससे जिला ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। रविवार को बेतिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री Satish Chandra Dubey ने की। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी, कोल इंडिया के प्रतिनिधि और मंत्री कार्यालय की टीम मौजूद रही। बैठक…
रांची: राजधानी रांची के खेलगांव स्थित Orient Craft Fashion Industries Limited में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला कर्मचारियों ने प्लांट गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने काम बंद कर विरोध जताया। गेट पर जुटीं सैकड़ों महिला कर्मचारी महिला कर्मियों ने काम करने से इनकार कर दिया प्लांट गेट के सामने नारेबाजी और प्रदर्शन करीब 2400 कर्मचारियों में 85% महिलाएं इनमें से लगभग 40% महिलाएं वेतन मिलने तक काम नहीं करने पर अड़ीं मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शन की सूचना मिलते ही…
