Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: अपराधी बिट्टू खान हत्याकांड में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में बरियातू थाने की टीम ने बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी कालू लामा गिरोह से है।गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर बिट्टू खान मर्डर केस में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले हथियार मुहैया करवाने वाले और रेकी करने वाले सभी को धर दबोचा है। जिस हथियार से बिट्टू खान की हत्या की गई थी। वह…
पलामू : पुलिस लाइन में 12 घंटे के दौरान 2 जवानों की मौत हो गई । एक जवान की मौत बीमारी से हुई जबकि एक की मौत हार्ट अटैक से हो गई । दोनों जवान बिहार के रहने वाले थे. रुक-रुक कर दो जवानों की हुई मौत से पुलिस लाइन में जवानों औऱ पुलिस पदाधिकारियों में शोक की लहर है । सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली । उनके साथ एसडीपीओ सुरजीत कुमार, सार्जेंट मेजर अनीस मोमित कुजूर आदि भी थे । मृत जवानों में प्रकाश किरण एवं जनार्दन सिंह…
JAC 11th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं के नतीजे जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 13 जून को जारी किया जा सकता है। वहीं, अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इससे पहले JAC ने कक्षा 8 और 9 के परीक्षा परिणाम और कक्षा 10, 12 के बोर्ड परीक्षा परिणाम jacresults.com पर घोषित किए थे। माना जा रहा है कि…
Dhanbad: धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम धनबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत उजाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कैंपस के ही स्विमिंग पूल में मिला। आरंभिक जांच के मुताबिक प्रोफेसर यशवंत उजाला अपने साथियों के साथ स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर रहे थे और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, वह स्विमिंग पूल में कैसे डूबे फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार सुबह अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहे थे कि तभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें निकालकर आईएसएम के स्वास्थ्य केंद्र में लाया…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने Jharkhand Land Scam मामले में सोमवार को रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष अपना पहला आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में आईएएस अधिकारी छवि रंजन सहित 10 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले के संबंध में 74.39 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) मूल्य के दो भूखंडों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। एजेंसी ने बताया कि 4.55 एकड़ का एक भूखंड राजधानी रांची के बरियातू क्षेत्र (वाणिज्यिक मूल्य 41.51 करोड़ रुपये) में…
रांची: राजधानी रांची में फिर एकबार दिनदहाड़े फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक पुरानी रांची में अज्ञात अपराधियों ने मो. इरफान नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल इमरान को रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि रांची के कोतवाली थानाक्षेत्र में मोहम्मद इमरान को गोली मारी गई। गोली उसके पीठ में लगी है। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खबरें हैं कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। ये भी पढ़े Vande Bharat Express Ranchi: पटना से रांची…
रांची: रांची के धुर्वा में बने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में सोमवार से अदालत की कार्यवाही शुरु हो गयी । बीते 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन किया था। सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर ने नौ फरवरी 2013 को इसका शिलान्यास किया था। 72 एकड़ में फैले इस नए हाईकोर्ट परिसर मे सोमवार को पहले दिन काफ़ी चहल पहल देखने को मिली। अदालत की कार्यवाही से पूर्व यहाँ वृक्षारोपण भी किया गया। आकार मे सुप्रीम कोर्ट से झारखंड का नया हाईकोर्ट परिसर काफ़ी बड़ा है।
रांची: रांची में आर्मी के कब्जे वाली जमीन को कागजी हेरफेर कर बेच देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी 13 अप्रैल को की गयी। आज इस मामले में ईडी की ओर से चार्जशीट दाखिल किया गया। स्पेशल कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में आइएएस छवि रंजन सहित 10 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। आज ईडी ने स्पेशल कोर्ट में जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, बड़गाई सीआई…
Vande Bharat Express Ranchi: बहुप्रतीक्षित ट्रेन वंदे भारत का आखिरकार रांची आगमन हो गया है। वंदे भारत का यह ट्रायल रन है। अभी इसके नियमित परिचालन के लिए झारखंड के यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा और बरकाकाना तक ट्रायल रन सफल रहा। आज यह ट्रेन पूर्वाह्न 9ः25 बजे कोडरमा पहुंची। यहां से पांच मिनट बाद हजारीबाग के लिए रवाना हो गई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा कोडरमा जंक्शन स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर हजारीबाग के लिए रवाना हुए। इसी महीने इसका परिचालन शुरू होने की संभावना है। वंदे भारत ट्रेन का जब नियमित परिचालन…
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje scindia) को झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिशन 2024 के सिलसिले में वसुंधरा राजे तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। वसुंधरा राजे को झारखंड के चार लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कोडरमा, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वसुंधरा राजे इन चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रवास करने के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं से बातचीत कर तैयार करेंगी रिपोर्ट राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चारों लोकसभा क्षेत्रों के आम कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ…
