Author: Admin

दुमका: झारखण्ड की उपराधानी दुमका के मिनी बस स्टैड़ में खड़ी एक बस में शुक्रवार को आग लग गई. देखते ही देखते पूरा बस जलकर राख हो गया. वहीं दमकल की 2 गाड़ियों को बुलाया गया. जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. वहीं लोगों ने बताया कि दोपहर में बस से धुआं निकलने लगा. धुआ निकलता देख उसके अगल-बगल खड़ी गाड़ियां को ड्राईवर दूर हटाने लगे. जिससे चारों तरफ अफरा – तफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते आग बस को पूरी तरह अपनी आगोश में ले चुका…

Read More

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से प्रतिबंधित पशु को लेकर जा रहे 10 पिकअप वैन को कोलेबिरा थाना पुलिस ने पकड़ा है। 7 पिकअप वैन चालक को भी पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है, 3 चालक हुए फरार। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा ओडिशा से बिहार की ओर जा रहे थे पिकअप वैन। ये भी पढ़े राहुल गांधी के मोदी सरनेम पर कथित टिप्पणी से जुड़े मामले में हुई सुनवाई, अधिवक्ता ने 15 दिनों का समय मांगा

Read More

रांची: राहुल गांधी के मोदी सरनेम पर कथित टिप्पणी से जुड़े मामले में शुक्रवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई।  इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने सुनवाई के लिए 15 दिनों का समय मांगा। अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट को बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सशरीर हाजिर होने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट ने आज हाजिर होने का निर्देश दिया था।गौरतलब है कि रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी…

Read More

डालटनगंज: पलामू जिले के  सतबरवा इलाके में लेवी नहीं देने पर जेसीबी जलाने की घटना के कुछ ही दिन बाद जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटीसोत नदी पर पुल निर्माण में लगे ट्रैक्टर और बाइक को अपराधियों ने दिनदहाड़े फूंक दी। इस घटना के पीछे भी लेवी का मामला सामने आ रहा है। घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया या फिर उग्रवादियों ने, इसकी जांच पुलिस कर रही है। मौके से बरामद पर्चा को संदिग्ध बताया गया है। बताया जाता है कि जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटीसोत नदी पर मां छिन्नमस्तिका कंपनी द्वारा पुल का निर्माण किया…

Read More

CM Hemant Soren Review: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की योजनाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा से बैठक की हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री जिलावार उपलब्धियों की ले रहे जानकारी, अधिकारियों को दे रहे अहम निर्देश ● योजनाएं कागज पर नहीं ,जमीन पर दिखनी चाहिए ● गांवों को ग्रीन करने में बिरसा हरित ग्राम योजना काफी कारगर साबित होगी रांची : राज्य में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है? सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स की प्रगति की क्या गति है? गरीबों और जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कितना आगे बढ़े हैं? जन समस्याओं…

Read More

Ritlal Yadav Statement: कुछ दिनों पहले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवाद बयान दिया था। तो वहीं, अब आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने रामचरितमानस को लेकर अजब-गजब बयान दे डाला। रीतलाल यादव के बयान के बाद बिहार में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने दावा करते हुए कहा कि रामचरितमानस को मस्जिद में बैठकर लिखा गया था। इतिहास उठाकर देख लीजिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले हिन्दू और हिन्दुत्व की बात करते हैं और मुसलमानों से नफरत करते हैं। अगर वह मुसलमानों से…

Read More

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 16 यानी आज तो भीषण गर्मी पड़ ही रही है, लेकिन 17 जून को भी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 16 और 17 जून के लिए उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40° के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वहीं राज्य के दक्षिणी तथा उत्तर पश्चिमी भागों में दिन का तापमान 40° के पार पहुंच रहा है। इसके अलावा वायुमंडल के निचले स्तर में आई वायु भी विद्यमान…

Read More

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।…

Read More

रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित परिचालन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 12 जून को सफल ट्रायल के बाद अब 23 जून से इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। गौरतलब है कि 12 जून को ट्रायल के दौरान इस ट्रेन ने पटना से रांची तक की दूरी निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ही पूरी कर ली थी। बता दें कि पटना से रांची के बीच वंदेभारत ट्रेन का जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना और मेसरा में 6 स्थानों पर ठहराव होगा।…

Read More

दुमका: जरमुंडी थाना कार्यालय के सामने खड़े ट्रक पर फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस के अनुसार अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

Read More