Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Jamshedpur News: हरियाणा पुलिस जुगसलाई पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी, हरियाणा पुलिस के साथ जुगसलाई पुलिस पदाधिकारी भी थे, उन्होंने आज पुरानी बस्ती रोड मच्छी मोहल्ला निवासी मोहम्मद फहीम और जुगसलाई होमा लाइन के पीछे वहीद अहमद अंसारी के घर पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी नाम बदलकर लोगों से करोड़ रुपए की ठगी किए है, इनके पास से पुलिस ने जेवरात समेत नगद भी बरामद किए है, हालांकि पुलिस इनके नेटवर्क को…
Congress Bihar: पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक से पहले गुरुवार को अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस को धमकी दी थी कि अगर वह केन्द्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ उसका समर्थन नहीं करेगा तो विपक्षी एकजुटता अभियान में शामिल नहीं होगा। आज बैठक शुरू होने से पहले जब राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब पटना पहुंचे तब पत्रकारों के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने जो कहा, उससे लगा कि कहीं कांग्रेस केजरीवाल के आगे झुक तो नहीं रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को यह पता होगा कि अध्यादेश का समर्थन या…
राँची: मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में, सोमवार , दिनांक 26 जून, 2023 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। ये भी पढ़े: RANCHI FAMILY SUICIDE CASE: सात साल बाद ‘सुकांतो सरकार’ की बहू कोलकाता से गिरफ्तार, एक ही परिवार के 6 लोगों ने की थी सुसाइड
रांचीः रांची में डॉ. सुकांतो सरकार और उनके घर के पांच सदस्यों की वर्ष 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में घर की बहू मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही घर के छह सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या की वजह माना गया है। आरोप सिद्ध होने के बाद मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। क्या है मामला: कोकर चौक से कांटा टोली जाने के रास्ते में रिवर्सा अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1002 में आर्मी…
Gumla News: गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के जमगई डहु डडगांव के पास पशु तस्करी के पैसा के बटवारा एवं मनरेगा ठीकेदारी को वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में 5 लोग घायल के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से सात अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दो पझ अजमल खान उर्फ मंटू पिता मो. रज्जाक खान एवं सकील खान पिता अजबुल खान के बीच पूर्व से ही चल रहे विवाद को लेकर हुई वर्चस्व की लड़ाई हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे और तलवारे चली। कुछ लोगों ने यह…
JP Nadda News: मिशन 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आगाज कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी गुरुवार, 22 जून को गिरिडीह आ रहे है. बस थोड़ी देर में करीब 10 बजे बोडो स्थिति हवाई अड्डा पहुंच जाएंगे. इसके बाद हवाई अड्डे से वे सड़क मार्ग से होते हुए शहर के झंडा मैदान पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. मैदान के चारों ओर पुलिस बलों की तैनाती इस कार्यक्रम को लेकर झंडा मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जेपी नड्डा के…
रांची: अभिनेत्री अमीषा पटेल आज रांची के सिविल कोर्ट में पेश नहीं हुई। कोर्ट ने उन्हें 21 जून को उपस्थित होने का आदेश दिया था। अमीषा पटेल के वकील के द्वारा एक पिटीशन दी गयी है। इसमें उन्होंने लिखा है निजी कारण की वजह से 21 जून को शरीर उपस्थित नहीं हो सकी हैं। सीआरपीसी की धारा 317 को आधार बनाकर यह आवेदन पेश किया गया है। जस्टिस डी एन शुक्ला की अदालत ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए आवेदन को स्वीकार किया और अब उन्हें 10 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया गया है। क्या है मामला:…
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गगावां थाना क्षेत्र के तराई गांव से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपनी सात महीने की बच्ची को कुएं में फेंक दिया। कुएं में फेकने के बाद वह अकेले ही मायके जाने लगी। रास्ते में एक रिश्तेदार ने जब इसे बच्ची के बगैर देखा तो रोका और पूछा बेटी कहा है। इस पर महिला ने इशारे से बताया कि उसे कुएं में फेंक दिया है। तराई गांव में रहने वाले अनुज यादव की पत्नी पपला देवी अपनी सास और बेटी के साथ रहती थी। पति अनुज दिल्ली में काम करता था जिससे…
रांची: झारखंड में एयर एशिया का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर साइबर अपराधियों ने ग्राहक के मोबाइल पर पहले रस्टडेस्क एप डाउनलोड कराया और उसके बाद उनके विभिन्न खातों से दो लाख 49 हजार 898 हस्तांतरित कर लिये।इस मामले में अनुसंधान के बाद CID के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने देवघर से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। क्या है मामला: रांची के सेल सिटी निवासी प्रभास कुमार को अपनी बेटी के पास दिल्ली जाना था। उन्होंने एयर एशिया का टिकट लिया था। उन्हें घी लेकर जाना था तो उन्होंने गूगल से एयर एशिया के कस्टमर केयर प्रतिनिधि…
Ranchi Crime News : रांची के अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने पति की हत्या की आरोपी पत्नी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। वारदात रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई थी। मरियानुस टोप्पो और उनकी पत्नी मरियम के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 14 मई 2019 को मरियानुस टोप्पो शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था, तब पत्नी ने हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की पत्नी सुषमा लकड़ा ने इस वारदात को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। अदालत में इस केस की सुनवाई के…
