Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र तेतुलतल्ला निवासी रेलकर्मी पवन कुमार राउत का शव रविवार की देर रात वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक अंजय तिवारी के घर से बरामद किया गया है। पवन दो दिनों से लापता था। पवन कुमार के घर वालों ने बैंक मोड़ थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसके मोबाइल का लोकेशन निकालकर सीनियर डीओएम अजय तिवारी के सरकारी बंगले तक पहुंची। बैंक मोड़ पुलिस ने देर रात शव को एसएनएमएमसीएच के मार्चरी में रख दिया है। इसे भी पढें: Kalpana Soren की राजनीति में हो रही एंट्री, JMM ने…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) आज गिरिडीह में झामुमो का स्थापना दिवस मनाने के लिए गिरिडीह जा रही थीं. इस दौरान हजारीबाग में झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने मीडिया से ज्यादा बात तो नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा कि आशीर्वाद बनाए रखें यानी उनके बयान का मकसद यही था कि जनता उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे. इस दौरान हज़ारीबाग में झामुमो कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे और हज़ारीबाग़ पहुंचने पर उन्हें कुछ देकर स्वागत किया. स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कल्पना…
सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के पीवी नरसिम्हा राव मामले के फैसले को खारिज करते हुए कहा है कि सांसदों और विधायकों को रिश्वत के बदले विधायिका में वोट देने पर कानूनी कार्रवाई से छूट नहीं है. बेंच ने कहा है कि ये सर्वसम्मति का फैसला है और सुप्रीम कोर्ट छूट से असहमत है. 1998 के फैसले में कहा गया था कि अगर सांसद और विधायक रिश्वत लेकर सदन में वोट देते हैं तो उन्हें मुकदमे से छूट होगी. ‘सीता सोरेन बनाम भारत सरकार’ मामले में सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच ने फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट संविधान के…
रांची के हिनू में दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है दीवार गिरने के बाद उसमें काफी देर तक दबे रहने के कारण बच्चों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचा। घटना के बारे में थानेदार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवारवालों से इस बारे में पूछताछ की है।
पलामूः छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झाररखंड में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के एक आर्केस्ट्रा कलाकार को पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था. महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का पलामू के हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम तय किया गया था. हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौट रही थी. इसी…
झारखण्ड में भाजपा ने 11 उम्मीदवारों का नाम की घोषणा की गोड्डा- निशिकांत दूबे राँची – संजय सेठ खूँटी- अर्जुन मुंडा हज़ारीबाग़- मनीष जायसवाल लोहरदगा-समीर उराँव चाईबासा-गीता कोड़ा जमशेदपुर-विद्युत चरण महतो दुमका-सुनील सोरेन राजमहल-ताला मरांडी कोडरमा-अनपूर्णा देवी पलामू-बीडी राम
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 (PGT) का परिणाम जारी कर दिया है। फिलहाल आयोग ने रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के पदों पर रिजल्ट जारी किये हैं। शेष परिणाम आयोग शीघ्र जारी कर देगा। JSSC की अधिकारिक बेवसाइट पर परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सीएम चम्पाई सोरेन ने बधाई दी है। JSSC-PGT 2023 का परिणाम
कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने प्रेस वार्ता का अयोजन किया जिसमे उन्होंने बीजेपी सरकार को बलात्कारियों की सरकार बताया । उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार आने के बाद महिलाओं को सड़क पर निकलने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा ,दहेज उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हुआ है। बीजेपी के बहरूपिया सरकार में बैठे हैं। मोदी जी का जुमला बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ योजना का क्या हुआ । भारत में महिला के खिलाफ अपराध में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इस वक्त की बड़ी खबर दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र से आई है जहां विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। स्पेन की रहने वाली पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आरोपी बाइक से रेप करने के बाद भागलपुर की ओर भागे। स्पेन से पति पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। स्पेन से पाकिस्तान गए थे पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश से यह झारखंड के दुमका में पहुंचे हुए थे। दुमका के…
भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रहे गौतम गंभीर अब राजनीति नहीं क्रिकेट के लिए खुद को समर्पित करेंगे। अगले लोकसभा चुनाव में उन्होंने नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इसकी विधिवत घोषणा उन्होंने एक ‘गंभीर’ पोस्ट करते हुए कर दी है। गंभीर ने अपने फैसले के पीछे क्रिकेट के प्रति अपनी जिम्मेदारियां बतायी और राजनीति से मुक्त करने की इच्छा जतायी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से उन्हें कार्यमुक्त करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने अचानक फैसला लेते हुए खुद को राजनीति…
