Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) रांची के होटवार जेल पहुंचकर पूर्व मुख्यंत्री हेमंत सोरेन से मिले. इस दौरान दोनों के बीच हुई बात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरायकेला विधानसभा सीट से विधायक चम्पाई सोरेन (Champai Soren) को विधायक दल का नेता चुना था और फिर वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री बने. हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके वर्तमान मुख्यमंत्री सोरेन परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं.
Raid in Palamu Central Jail: पलामू जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी और पुलिस की टीम के साथ रविवार की रात सेंट्रल जेल में छापेमारी (Raid in Palamu Central Jail) की. यह छापेमारी रात के आठ से 10 बजे के बीच चली थी. छापेमारी में दंडाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था. छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने सेंट्रल जेल के एक-एक वार्ड का निरीक्षण किया. हालांकि इस छापेमारी में टीम को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. बता दें कि चुनाव के दौरान जेल से गड़बड़ी या किसी तरह के मैसेज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. छापेमारी…
अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,झारखंड प्रदेश का विस्तार करते हुए सूचित किया जाता है की प्रदेश युवा संगठन मंत्री ओमप्रकाश पांडेय जी की अनुशंसा पर। दिलीप पाण्डेय पिता:-श्री राधे श्याम पाण्डेय निवासी धनबाद बैंक मोड़ का रहने वाले है आज उनके काम को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के (युवा प्रकोष्ठ) धनबाद जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता है ।विदित हो कि दिलीप पाण्डेय लगातार कई वर्षों से ब्राह्मणों के हित में नि:स्वार्थ भावना से कार्यों का संपादन करते रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ आपको विश्वास में लेते हुए उम्मीद करती है कि आप तन,मन, धन से महासंघ की विश्वसनीयता बनाये…
झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की विधायक दल की बैठक राजधानी रांची के मुख्यमंत्री आवास में संपन्न हुई. इस बैठक में सभी विधायकों की उपस्थिति रही. बैठक में गांडे के पूर्व विधायक सरफराज अहमद के नाम पर राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में मुहर लगी. इस पर मुहर रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास स्थित हुई गठबंधन दलों की बैठक में लगी. बैठक की अध्यक्षता गठबंधन दल के नेता एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने की. बैठक के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सर्वसम्मति से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में सरफराज अहमद को नामित किया गया है. 11 मार्च…
राज्यसभा को लेकर झारखंड BJP से उम्मीदवार को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी. ऐसे में झारखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा (Pradip Verma) का नाम फाइनल हो गया गया है. खबर अपडेट हो रही है…
राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पर्ल अपार्टमेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गयी. इस आग में झुलसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में घर में मौजूद बुजुर्ग की बहन बुरी तरह झुलस गईं. क्या है पूरा मामला दरअसल, पर्ल अपार्टमेंट रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली के पास स्थित है. शनिवार सुबह-सुबह कुछ लोगों ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट से धुआं निकलते देखा. इसके बाद मामले की जानकारी चुटिया पुलिस को दी गयी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची…
झारखंड के 119 वीवीआईपी की नयी सुरक्षा श्रेणी तय कर दी गयी है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से येलो बुक में अंकित सुरक्षा व्यवस्था के तहत नयी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गयी है। शुक्रवार को विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक में झारखंड के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। इन्हें मिली Z प्लस सुरक्षा नयी सुरक्षा श्रेणी के तहत राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को जेड पल्स सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद…
विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में झारखंड सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक में झारखंड के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गयी और उनकी श्रेणी निर्धारित की गयी। झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई विशिष्ठ व्यक्तियों को विभिन्न सुरक्षा श्रेणियों से कवर किया गया। इन नामों में एक एक चौंकाने वाला नाम झारखंड की पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का भी है। यह चौंकाने वाला नाम इसलिए है, क्योंकि राजनीतिक रूप से कल्पना सोरेन स्थापित नाम नहीं है। कल्पना सोरन ने अभी राजनीति में कदम ही रखा है। कल्पना सोरेन को वाई…
धनबाद में JMM समर्थक और विधायक ढुल्लु समर्थक के बिच कोयला उठाव मे रंगदारी और वर्चस्व को लेकर चली गोली और बम. बम और गोलियों कि टार्टराहट से गूंज उठा तेतुलमुड़ी BCCL एरिया 5 का कोलडंप. दो दर्ज़न से ज्यादा JMM समर्थक और ढुल्लू माहतो समर्थक घायल,कई पुलिस और मीडिया वाहान को किया गया क्षतिग्रष्ट,CISF और पुलिस कि कई टीम घटनास्थल पर मौजूद. कई जिन्दा कारतूस और बम बरामद. घटना बाघमारा के जोगता थाना अनतर्गत BCCL के एरिया 5 कोलडंप का.
LPG Cylinder Price: महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कमी की है। पीएम ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा यह जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एलपीजी के दाम घटाते हुए यह उम्मीद की है कि इससे नारी शक्ति का जीवन कुछ आसान होगा और करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये…
