Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद जिले के बाघमारा थाना अंतर्गत बीसीसीएल ब्लॉक दो के बीओसीपी परियोजना उत्खनन स्थल में बड़ा हादसा शनिवार की देर शाम को घटित हुई है।बीओसीपी भी पॉइंट के समीप बीसीसीएल पानी टैंकर ने सीआईएसएफ क्यूआरटी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।पानी टैंकर से सीआईएसएफ क्यूआरटी वाहन का टक्कर हो गया।घटना में एक सीआईएसएफ की घटना स्थल में दर्दनाक मौत हो गया वही एक सीआईएसएफ जवान घायल हो गया है। मृतक की पहचान एएसआई एसपी राय के रूप में हुआ है।घायल सीआईएसएफ जवान का नाम रामा बांडों है।घटना की जानकारी पाकर बीसीसीएल के अधिकारी और सीआईएसएफ अधिकारी मौके पर पँहुचे।बाघमारा…
Manish Kashyap News: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा के फर्जी वीडियो जारी करने आरोप में गिरफ्तार किये गये मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार की नौ महीने बाद जेल से रिहाई हुई है। रिहाई के वक्त मनीष कश्यप के समर्थन बेऊर जेल का सामने भारी संख्या में मौजूद थे। समर्थकों ने माला पहनाकर उनकी रिहाई का जोरदार स्वागत किया। मनीष कश्यप के समर्थकों ने जेल के बाहर ‘हमारा शेर आ गया’ का नारा भी लगाया। जेल से बाहर निकलते ही मनीष कश्यप ने जोरदार हुंकार भरते हुए बिहार सरकार को ‘कंस’ करार दे दिया। मनीष कश्यप ने हुंकार भरते…
Corona News: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. ऐसे में JN.1 के अब तक 22 मामले सामने आए हैं. इस बीच बीते 24 घंटों में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक शख्स की मौत हुई है. JN.1 वेरिएंट का सबसे पहला मामला केरल से ही सामने आया था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव केस 2,997 हो गए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 594 नए मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी राज्य के स्वास्थ्य एवं…
Jharkhand High Court: आरक्षण और जाति प्रमाण पत्र को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। झारखंड हाई कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि जिस व्यक्ति का जिस राज्य में जन्म हुआ है, आरक्षण उसे उसी राज्य में मिलेगा। झारखंड हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगर कोई महिला बिहार में या किसी दूसरे राज्य में आरक्षित श्रेणी में आती है, लेकिन उसकी शादी झारखंड में हुई है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन जिस राज्य में किसी व्यक्ति का…
Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सर्दी सितम ढ़ा रही है। शहर के कांके में ठंड इतनी बढ़ गई है कि सुबह-शाम लोग घरों में ही दुबके रहते हैं। मैक्लुस्कीगंज में तो दिनभर लोगों को ठंड सता रही है। ठंड की वजह से न केवल जनजीवन प्रभावित है बल्कि रोज कमाने-खानेवाले लोग परेशान हैं। अधिक ठंड के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। शाम होते ही सड़कें सूनी हो जा रही हैं। ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़े व जैकेट आदि की खरीदारी कर रहे हैं। अहले सुबह में कोहरा और धुंध के…
Bharat Bandh: नक्सलियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के खिलाफ इस बंद को बुलाया गया है. इसे लेकर भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमिटी प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी किया है. राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. भारत बंद के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है. बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित इलाकों के सहित अन्य एसपी को विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है. साथ ही सभी हाईवे और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रुप से निगरानी रखने को भी कहा गया है. वहीं, भारत बंद ने…
Chaibasa Naxal Attack: झारखंड में नक्सली हमला हुआ है. नक्सलियों ने मनोहरपुर और गोईलकेरा के बीच रेल पटरी को उड़ा दिया है. जिससे उस रूट से आने जाने वाली सभी ट्रेन सेवा प्रभवित हुई है. चाईबासा के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रेन सेवा जल्द से जल्द शुचारू हो सके. रेल विभाग युद्ध स्तर पर काम पर लगा है. दरअसल, भाकपा माओवादी नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब दस बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी उड़ दी. घटना के बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. इसे भी पढें:…
Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया. इसमें पांच सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि शहीद हुए दो सैनिकों के शव क्षत-विक्षत थे. वहीं राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा की है. पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घात लगाकर किए गए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल…
झारखंड सरकार ने कई आईएएस का तबादला कर दिया है। इस क्रम में रांची के एसडीओ भी बदल दिया गया है। कई जगह पर उप विकास आयुक्त की पोस्टिंग भी की गई है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अफसरों की पोस्टिंग भी की गई है।
बिहार की तरह झारखंड में भी राज्य सरकार जातिगत जनगणना कराएगी. इसे लेकर विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की. सीएम ने कहा कि हमलोगों ने बिल पास कर राजभवन को भेजा है, लेकिन अभी तक वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. सदन के बाद हमलोग राज्यपाल से मिलेंगे और इस मामले पर जल्द निर्णय लेने की मांग करेंगे
