Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा की ही एक नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक ढुल्लू महतो बरी हो गये। मंगलवार को धनबाद के एमपी, एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया। इस मामले में पीड़िता व उनके पति पहले ही गवाही के दौरान अपने आरोपों से मुकर चुके हैं। सोमवार को अदालत में विधायक का सफाई बयान दर्ज हुआ था। 4 अक्टूबर 2019 को पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी दरअसल जिला भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने विधायक ढुल्लू महतो पर यौन उत्पीड़न…
Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती मां की पूजा अर्चना की जाती है और उनको उनका प्रिय भोग लगाया जाता है। आइये जानें किस चीज का भोग लगाते हैं। इस दिन है बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त साल 2024 में बसंत पचंमी की तिथि 13 फरवरी 2024, मंगलवार के दिन दोपहर 2.41 मिनट पर (Basant Panchami 2024) लग जाएगी। बसंत पंचमी तिथि 14 फरवरी, बुधवार को 12.09 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वसंत पंचमी की पूजा विधि वसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर पीले या सफेद…
15 फरवरी को चंपाई कैबिनेट की तीसरी अहम बैठक है. गुरुवार को शाम 5 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक आयोजित होगी। बता दे की कल यानी 12 फरवरी को चंपाई कैबिनेट की दूसरी बैठक हुई थी जिसमे 25 महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगी थी।ऐसे में तीसरी बैठक को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है एवं इसमें भी कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे भी पढें: रांची में फिर बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में ओला वृष्टि की संभावना
Ranchi Weather: राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम का मिजाज बदल गया है. एक बार फिर ठंड लौट कर आने वाली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. अगले दो दिनों तक राज्य में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है. बीते दिन से बदला मौसम का मिजाज मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विछोभ का झारखंड में असर देखने को मिल रहा है. बीते दिन 12 फरवरी की देर शाम से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया हैं. सिस्टम के नजदीक आने की…
राजधानी में एक बार ईडी की टीम दो ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी अशोक नगर और कोकर में चल रही है. जमीन कारोबारी रमेश गोप के कोकर और पिंटू से जुड़े एक ठिकाने पर छापेमारी की सूचना है. ईडी की टीम दोनों के घरों पर कागजात खंगाल रही है. मंगलवार की सुबह से यह कार्रवाई शुरू है. इसे भी पढें: झारखंड में 19 IAS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
Jharkhand IAS Transfer: राज्य सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का प्रधान सचिव बनाया गया है। गरिमा सिंह को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि लातेहार के उपायुक्त हिमांशु मोहन को निदेशक माध्यमिक शिक्षा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। Notification-IAS-Transfer-Posting
Jharkhand Cabinet की बैठक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. जिसमें 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. मानकी मुंडा छात्रवृति योजना को मंजूरी मिली है. ★ झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों, अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों सहित) में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति एवं Ph.D. में प्रवेश हेतु Jharkhand Eligibility Test (JET) के आयोजन के लिए JET Examination Conduction Rule के गठन की स्वीकृति दी गई। ★ चतुर्थ चरण में अंगीभूत किये गये महाविद्यालयों के एस०सी०/एस०टी० शिक्षकों की नियुक्ति के समय शैक्षणिक अर्हता को माननीय राज्यपाल द्वारा शिथिल किये जाने के उपरांत 22 एस०सी०/एस०टी० शिक्षकों…
झारखंड विधानसभा में 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू होगा जो 2 मार्च तक चलेगा. बता दें, बजट सत्र आहूत करने को लेकर राज्य सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंजूरी दे दी है. आपको बता दें, 23 फरवरी को चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश होगा. वहीं 27 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा. इसे भी पढें: फिर बढ़ी हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड और 3 दिन ED करेगा पूछताछ
PMLA कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड को 3 दिन और बढ़ा दिया है। जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी दो बार 5-5 दिनों की रिमांड मिल चुकी है। ईडी को हेमंत सोरेन की तीसरी बार रिमांड मिली है। सोमवार को हेमंत सोरेन की दूसरी रिमांड अवधि खत्म हो रही है, इसलिए इसलिए ईडी ने उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया था। ईडी रिमांड 4 दिनों की रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। रिमांड पिटीशन पर बहस के बाद स्पेशल कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड मंजूर की।…
Bihar Floor Test: पिछले कई दिनों से चल रही तमाम राजनीतिक अटकलबाजियों को दरकिनार करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सदन का ‘विश्वास’ जीत लिया है। विश्वास मत पर चर्चा और सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच और राजद के वाकआउट करने के बाद ध्वनिमत से नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। राजद के वाकआउट करने के कारण विपक्ष में शून्य मत पड़े जबकि सत्ता पक्ष में 129 मत पड़े। विश्वास मत पर चर्चा में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किये गये। बिहार में एनडीए…
