Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के मधुरसा बेजराबाद बराकर नदी घाट में धनबाद साइबर पुलिस टीम की ओर से प्रतिबंध एप के लोकेशन के आधार पर साइबर अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ने के क्रम में धनबाद साइबर पुलिस का जवान संदीप मंडल गुरुवार की रात बराकर नदी में डूब गया। देर रात तक जवान की खोजबीन स्थानीय ग्रामीण व पुलिस टीम जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं लग सका। घटना के बाद साइबर पुलिस की छापेमारी टीम में खलबली मची हुई है। धनबाद साइबर थाना की टीम को सूचना मिली थी कि मधुरसा के आसपास जंगली इलाकों में बड़ी संख्या…
झारखंड के हजारीबाग में डेली मार्केट में आग लगी. आग से 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने में दमकल की तीन गाड़ियां जुटी रहीं. आग बुझाने में 5 घंटे लगे. आग से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना सुबह 4:30 बजे मिली. जब तक आग बुझाने की कोशिश शुरू होती, तब तक आग ने दूसरी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते मार्केट में आग फैल गई. आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद…
जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री Hemant Soren से 20 जनवरी को पूछताछ होनी है। पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ईडी ने मुख्य सचिव, डीजीपी व रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा है। पत्र में सीएम से पूछताछ कर दौरान विधि-व्यवस्था न बिगड़े, इस बात का जिक्र किया है. ईडी का पत्र मिलने के बाद रांची पुलिस के द्वारा सीएम हाउस और ईडी के रांची जोनल ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही ईडी के जो अफसर सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से सीएम…
झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. शवों की शिनाख्त की जा रही है. हालांकि, इस मामले में अभी तक रेलवे की ओर से कोई बयान नहीं आया है. हादसा गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर हुआ. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए. इससे उनकी मौके पर मौत हो गई. घटना शाम 6.30 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, नई…
Ranchi : झारखंड सरकार ने 9 IAS अधिकारियों का तबादला किया है. अजय कुमार सिंह को बने स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
IND vs GER: भारत और जर्मनी के बीच एफआइएच महिला ओलिंपिक क्वालीफायर में एक अहम सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की हार के साथ ही भारत के लिए ओलंपिक में क्वालीफाई करने की राहें और भी मुश्किल हो गई है। भारतीय महिलाओं को गुरुवार को महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी ने रांची के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 2-1 से जीत हासिल कर पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। वहीं इस…
झारखंड सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए ठंड को देखते हुए सभी तरह के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और सभी निजी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है. इसको लेकर एक आदेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत 19 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक केजी से लेकर कक्षा 5 तक की कक्षाओं का संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारिता किया गया है. इसके अलावा कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय रखा…
आगामी 27 जनवरी को PM Modi धनबाद के सिंदरी में हर्ल प्लांट का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन अब उनका झारखंड दौरा एक बार पिर स्थगित हो गया है। इससे पहले 13 जनवरी को पीएम मोदी झारखंड दौरे पर आने वाले थे लेकिन उस वक्त भी उनका दौरा रद्द हो गया था और अब एक बार फिर उनका दौरा स्थगित हो गया है। केंद्रीय कमिटी के आदेश पर पीएम मोदी के दौरे की सभी तैयारियां रोक दी गई हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जोरशोर के तैयारियों में लगे थे।…
500 वर्षों के लम्बे इन्तजार के बाद भगवान श्रीराम बुधवार को मंदिर में प्रवेश किया। हजारों महिलाओं की कलश यात्रा और नगर भ्रमण के बाद श्रीराम की प्रतिकात्मक मूर्ति का मंदिर में प्रवेश कराया गया। भगवान श्रीराम ने मंदिर का भ्रमण भी किया। अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला अपने आसन पर 22 जनवरी को विराजमान होंगे।22 जनवरी को श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगी। प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त वाराणसी के पुजारी गणेश्वर शास्त्री ने निर्धारित किया है। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कर्मकांड 16 जनवरी से आरम्भ हो चुके हैं। सारा विधि-विधान वाराणसी…
धनबाद और बोकारो जिले में कोयला से जुड़े कारोबारी के यहां इनकम टैक्स की रेड गुरुवार को भी जारी है जानकारी के अनुसार छापेमारी में भारी मात्रा में कैश एवं दस्तावेज बरामद किया गया है. बुधवार के अहले सुबह से धनबाद के करीब 15 स्थान पर और बोकारो के भी कई स्थानों पर रेड कर रही है. धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी अनिल गोयल और दीपक पोद्दार के ठिकानों पर विशेष रूप से छापेमारी चल रही है. दीपक पोद्दार के होटल वेडलॉक ग्रीन में भी छापेमारी चल रही है. वहीं धनबाद पुराना बाजार टिकिया पड़ा स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल…
