Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा आठ दलों का गठन किया गया। जिनके नेतृत्व में अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनील किस्कू,जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, कार्यपालक दंडाधिकारी C K दास, सदर सीडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना, जिरवाबाडी़ थाना प्रभारी उपस्थित थे। छापेमारी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं हुई बरामद उपायुक्त के द्वारा जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा से सभी वार्ड में छापामारी के दौरान अपनी नज़र बनाए रखें थें। जांच के दौरान जेल…
रांची के नामकुम स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सुबह से छापेमारी चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारी मात्रा में कैश बरामद होने पर पुलिस ने छापेमारी शुरु की है. बताया जा रहा है कि अंदर कई कमरों की तलाशी चल रही है. स्कूल में कई बड़े अधिकारी भी पहुंच रहे है. फिलहाल जांच रही रही है।
भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को विधानसभा चुनाव कार्यों से हटा दिया है। साथ ही राज्य सरकार से तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा है। इनपर एक दल के पक्ष के कार्य करने का आरोप है।वही हम बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी भारत निर्वाचन आयोग ने इन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान इन्हें एसपी पद से हटा दिया था। बहरहाल झारखंड विधानसभा चुनाव में हटाए गए यह दूसरा अधिकारी है।इसके पहले चुनाव आयोग ने रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री को हटा दिया था। बहरहाल अब राज्य सरकार के द्वारा…
झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच पलामू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पलामू जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के तीन सदस्यों गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर पांकी और मनातू थाने के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जानकारी मिली थी कि ये उग्रवादी कारीमाटी जंगल के आसपास अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने, ठेकेदारों से लेवी वसूलने तथा संगठन का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक…
हजारीबाग। बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार की सुबह हजारीबाग महारामनवमी समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को गोली मार दी। घटना उनके आवास के समीप अंजाम दिया गया। उन्हें तीन गोलियां लगी है। एक गोली पेट में जबकि दो गोली पीठ में मारी गई हैं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत होने की बात कही गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि मामला जमीन कारोबार से जुड़ा हैं मृतक कुछ माह पहले ही जेल से बाहर…
Godda News: विधानसभा चुनाव को लेकर जिला भर में लगातार पुलिस और उत्पाद विभाग की छापेमारी चल रही है। इसी के क्रम में उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार मुफस्सिल थाना अंतर्गत गयछंद गांव और सुंदर पहाड़ी थाना अंतर्गत घटियारी में छापामारी किया गया। उत्पाद इंस्पेक्टर नीलेश सिन्हा ने बताया कि छापेमारी में विदेशी शराब 90 लीटर, स्प्रिट 80 लीटर , शराब की बोतल के ढक्कन लगभग 400 पीस, विभिन्न ब्रांडों का लेबल लगभग 40 सीट, खाली बोतल पांच बोरा, जावा महुआ 1900 किलो, महुआ शराब 180 लीटर बरामद किया गया। छापेमारी में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटियारी गांव के मिथुन मंडल को…
झारखंड उत्पाद विभाग के Joint Secretary गजेंद्र सिंह के गौतम ग्रीन सिटी और अशोक नगर स्थित आवास पर सुबह 5 बजे से ही चल रही है छापेमारी. खबर यह भी है कि सीनियर IAS विनय चौबे के आवास पर भी हुई है raid.
झारखंड-बंगाल सीमा के सोनाहातू थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सघन वाहन चेकिंग के दौरान, ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी आजसू के हरेलाल महतो के काफिले में शामिल एक वाहन से दो लाइसेंसी हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने काफिले में मौजूद दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि चेकिंग के दौरान सोनाहातू पुलिस ने इन हथियारों को बरामद किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, देर रात करीब 1 बजे युवकों को रिहा कर दिया गया, लेकिन हथियारों को जब्त कर…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. संताल परगना की बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट से भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही टुंडी विधानसभा से भी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है. बरहेट से चुनाव लड़ेंगे गमालियल हेम्ब्रम, टुंडी से विकास महतो भारतीय जनता पार्टी ने अभी-अभी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन के खिलाफ गमालियल हेम्ब्रम चुनाव लड़ेंगे. टुंडी विधानसभा सीट भी भाजपा ने अपने पास रखी है.…
Manas Sinha joins BJP: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी से इस्तीफा देकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मानस पिछले 27 सालों से कांग्रेस में थे। दरअसल, कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के चलते मानस सिन्हा नाराज चल रहे थे। उन्हें झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र रे ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भगवा दल में शामिल किया।
