Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Hazaribagh News : झारखंड में हजारीबाग वन विभाग के अधिकारियों की चर्चाएं और शिकायतें इन दिनों सबसे ज्यादा हो रही हैं. अब एक बार फिर वन विभाग सुर्खियों में है. वन स्वीकृति की शर्तों के खिलाफ सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन के मामले में विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जारी नोटिफिकेशन से बचाव करने और जांच में आरोपी डीएफओ को क्लीन चिट देने के मामले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराया गया है.
पूरे राज्य में नौ फरवरी के बाद से लोगों को फिर से ठंड सताएगी. 8-9 फरवरी को रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों पर हल्के बादल छाने के आसार है, दस से बादल छंटने के साथ ही सर्द हवाओं का कहर बढ़ेगा जिससे ठंड में इजाफा होगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान रांची समेत राज्य का अधिकतम तापमान 24 से 32 डिग्री तक रहेगा. साथ ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से लेकर 16 डिग्री तक होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक राज्य में मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा. यह उत्तरी पश्चिमी भागों को आठ और…
Ranchi News: धुर्वा थाना की पुलिस ने एचइसी के जीएम प्रमोद कुमार बेहरा (54 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. उन पर एचइसी की जमीन और नौकरी दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है. बेहरा सेक्टर तीन के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया. घटना को लेकर मंगलवार को सामेंद्र मंडल ने धुर्वा थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. दर्ज केस में प्रमोद कुमार बेहरा के अलावा प्रसन्नजीत पंडा, मोनालिया बेहरा और प्रतीमा बेहरा को आरोपी बनाया गया था. दर्ज…
प्रयागराज: पीएम मोदी ने बुधवार को महाकुंभ पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने ये पवित्र स्नान संगम नोज पर पहुंच कर किया है. इस मौके पर पीएम मोदी के सीएम योगी भी संगम नोज पहुंचे थे. पीएम मोदी ने इस मौके पर भगवान सूर्य की आराधना भी की. स्नान करने के दौरान पीएम मोदी के हाथ में रुद्राक्ष की एक माला भी थी. उन्होंने पवित्र स्नान करने के बाद मंत्रों का जाप भी किया. आपको बता दें कि पीएम मोदी कुछ देर पहले ही महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे थे. वो सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ संगम नोज पहुंचे थे. बताया जा रहा है…
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Polling News Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ने कहा, “बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.।जब भी कोई पार्टी चुनाव आयोग के पास आती है, तो चुनाव…
Ranchi : रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. देव प्रताप धान को बेड़ो थाना का थानेदार बनाया गया है. कृष्ण कुमार साहू को पुलिस केंद्र भेजा गया है. सुशील कुमार को कांके थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है. नकुल शाह को पुलिस केंद्र भेजा गया है. नागेश्वर साव को नरकोपी का थानेदार बनाया गया है.
भ्रष्टाचार का मामले में आईएएस पूजा सिंघल को भले ही राहत मिल गयी है, लेकिन एक और आईएएस (निलंबित) और पूर्व उपायुक्त छविरंजन की मुश्किलें कम नहीं हुई है। चेशायर होम जमीन की खरीद-बिक्री के धोखाधड़ी मामले में तय हो गया है कि रांची के चर्चित व्यवसाई विष्णु अग्रवाल के खिलाफ PMLA एक्ट के तहत ट्रायल चलेगा। मंगलवार को रांची PMLA की विशेष कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, पूर्व DC छवि रंजन समेत अन्य पर चार्ज फ्रेम कर दिया है। यानी अब इन सभी अभियुक्तों पर PMLA की धारा 3 एवं 4 के तहत ट्रायल चलेगा। बता दें कि…
Ranchi News: रांची-डाल्टेनगंज रोड के नगड़ी स्थित बेड़ो टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा हो गया है. जहां यात्रियों से भरे ऑटो पर हाईमास्ट लाइट गिर गया है. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-डाल्टेनगंज मार्ग को जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का काम कर रही है. बताया जा रहा कि टोल प्लाजा अभी चालू नहीं हुआ है. अंतिम चरण में काम चल रहा था.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खिजुरिया, दुमका स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह अबुआ सरकार है। आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में एकबार पुनः मजबूत सरकार का गठन हुआ है। आपकी समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के विगत कार्यकाल में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव और पंचायत-पंचायत…
Train Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले मे बड़ा रेल हादसा टला है. यहां एक ही ट्रैक पर दो माल गाड़ियां आ गई और आपस में भिड़ गई. ऐसे में एक मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से उतरकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में गाड़ी के चालक और सहचालक घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल रेलवे के आलाधिकारी मौके पर मौजूद है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. ये दुर्घटना जिले के खागा कोतवाली के पांभीपुर के पास हुई है.
