Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बिहार में बुधवार को NIA ने छापेमारी की है. भागलपुर और भोजपुर जिले में एनआइए की टीम ने रेड मारा है. भागलपुर में इशाकचक थानाक्षेत्र के भीखनपुर में छापेमारी की गयी है जबकि आरा में सहार थाना क्षेत्र और चौरी थाना क्षेत्र में दबिश डाली गयी है. तीनों जगह सुबह-सुबह एकसाथ छापेमारी की गयी. जाली नोट के कारोबार में लिप्त आरोपितों के ठिकानों को खंगाला गया है.भागलपुर में एनआइए की टीम जाली नोट के कारोबार मामले में छापेमारी करने पहुंची है. विगत सितंबर 2024 में भारत नेपाल बॉर्डर के पास बिहार के मोतिहारी में दो लाख रुपए जाली नोटों…
गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा स्कॉर्पियो और बाइक के बीच भिड़ंत में हुई। बाइक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर में 6 की मौत हादसे के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डुमरी-गिरिडीह पथ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार स्कॉर्पियो पर सवार थे और दो बाइक पर सवार थे। यह घटना मधुबन थाना इलाके के लट्टकट्टो में हुई …
राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके के राम लखन पथ 6 पर बदमाश एक व्यापारी के घर रंगदारी मांगने के लिए पहुंचे. जब व्यापारी ने रंगदारी देने से इंकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद बदमाशा एक मकान में छुप गए. पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और STF समेत 4 थानों की पुलिस ने उन्हें घर में घेर लिया, इसके साथ ही घर को दोनों तरफ के एरिया को सील करके मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुठभेड़ की जानकारी देते…
राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके के राम लखन पथ 6 पर बदमाश एक व्यापारी के घर रंगदारी मांगने के लिए पहुंचे. जब व्यापारी ने रंगदारी देने से इंकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद बदमाशा एक मकान में छुप गए. पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और STF समेत 4 थानों की पुलिस ने उन्हें घर में घेर लिया, इसके साख ही घर को दोनों तरफ के एरिया को सील कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस छापेमारी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और…
धनबाद : धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. मंगलवार को प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गोविंदपुर के तेतुलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में पश्चिम बंगाल के हल्दिया के रहने वाले एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर सभी का इलाज चल रहा है. बस चालक ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मेदिनीनगर हल्दिया के रहने वाले लोग एक टूरिस्ट बस से प्रयागराज संगम स्नान करने गये थे. वापसी के…
जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों…
जामताड़ा में रविवार सुबह जंगल से 10 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार को शव के साथ सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। घटना नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव की है। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस लोगों को समझाने पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस पीछे हट गई। हालांकि इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार सुबह से गायब थी बच्ची दरअसल, डाबर गांव के पास जंगल से 10 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची के…
अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है! झारखंड में B.ED, M.ED और BPED कोर्सेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को होगा। क्या है पूरा मामला? झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए B.ED, M.ED और BPED कोर्सेज में दाखिले की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 136 बीएड कॉलेजों में सीटें भरी जाएंगी। अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह…
कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए गुलाम अहमद मीर को प्रदेश प्रभारी पद से हटाकर के राजू को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। के राजू, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विश्वस्त और उनकी कोर टीम के अहम सदस्य हैं। इस फैसले को कांग्रेस के झारखंड में राजनीतिक रणनीतियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस से जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, इस भीषण एक्सिडेंट में 19 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम में स्नान करने आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया।…
