Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड : राज्य के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव का रहने वाला सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह (27) बुधवार र को जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हो गया था. उसका शव गुरुवार की शाम तक झारखंड पहुंचेगा. इसकी सभी तैयारियां की जा रही है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई थी मुठभेड़ सुजीत सिंह देश की सुरक्षा में तैनात थे. इस बीच ही अचानक से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी. मुठभेड़ में ही सुजीत को गोली लग गई थी. आवास पर बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं लोग सुजीत के शहीद होने…
दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई छापेमारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के साथ उनके बेटे सनत सिंह भी जांच के दायरे में आ गए हैं. वसंत विहार स्थित आवास से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ACB ने सनत सिंह को 15 दिसंबर 2025 को पूछताछ के लिए समन भेजा है. डिजिटल फॉरेंसिक में खुलासे जांच के दौरान डिजिटल फॉरेंसिक टीम को कई अहम जानकारी मिली है. रिपोर्ट के अनुसार, स्निग्धा सिंह और सनत सिंह का वरिष्ठ नौकरशाहों और…
हजारीबाग (झारखंड): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार की सुबह हजारीबाग जिले के पेलावल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने स्थानीय दंत चिकित्सक डॉ. जमिल के आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया। एडवांस प्लानिंग के तहत NIA टीम के साथ 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर पूरा इलाका कुछ समय के लिए सील कर दिया गया। टेरर फंडिंग और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लिंक्स की जांच एजेंसी इस कार्रवाई को देशभर में चल रही टेरर फंडिंग और संदिग्ध आतंकी नेटवर्क की जांच से जोड़कर देख रही है। सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में आतंकी…
Land Mutation Jharkhand : झारखंड भर के रैयत अपनी जमीन के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं भर पा रहे हैं. प्रज्ञा केंद्रों में जाकर उन्हें लौटना पड़ रहा है. ऐसे में 15 दिन से अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन के आवेदन ही नहीं पहुंच रहे हैं. इससे रैयतों के साथ ही अंचल कार्यालय और प्रज्ञा केंद्रों के संचालक भी परेशान हैं. रैयत बार-बार कभी अंचल कार्यालय तो कभी प्रज्ञा केंद्र दौड़ रहे हैं. प्रज्ञा केंद्र के संचालकों का कहना है कि सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण ऐसा हो रहा है. ऑनलाइन आवेदन भरते समय दो स्टेप तक सॉफ्टवेयर ठीक काम…
सुप्रीम कोर्ट की दो-सदस्यीय पीठ ने झारखंड के साहिबगंज स्थित नींबू पहाड़ में अवैध पत्थर-खनन मामले में CBI को जांच करने की अनुमति दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नींबू पहाड़ पत्थर खनन की CBI जांच जारी रहेगी. यह आदेश जस्टिस आलोक राठे और संजय कुमार की पीठ ने CBI की उस याचिका पर दिया, जिसमें झारखंड सरकार पर जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया गया था. यह मामला साहिबगंज जिले में लगभग ₹1,500 करोड़ के अवैध पत्थर-खनन घोटाले से जुड़ा है. जिसकी वर्ष 2022 में ED ने जांच शुरू की और JMM के प्रभावशाली नेता पंकज…
झारखंड में पिछले 24 घंटे से मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. यहां गुमला का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है. जो कि 2-3 दिनों से कुछ ऐसा ही चल रहा है. वहीं, अन्य जिलों का तापमान भी 8 से 9 डिग्री तक दर्ज किया गया है. जबकि दक्षिणी जिला जैसे जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम यहां का तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. आज भी कुछ ऐसी स्थिति रहने वाली है. ऐसे में रांची मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से सावधान रहने की सलाह दी है. झारखंड में शीतलहर का कहर जारी…
जयप्रकाश नगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई प्रमुख उड़ानें परिचालन कारणों से रद कर दी गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन को कैंसिलेशन लेटर में 11 आगमन और प्रस्थान फ्लाइटें रद होने की जानकारी दी गई है। इसमें सबसे अधिक दिल्ली-पटना की छह उड़ानें रद रहीं। एक जोड़ी फ्लाइट स्पाइस जेट की भी रद रही। इस प्रकार कुल 24 उड़ाने मंगलवार को रद रहीं। यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एयरलाइंस प्रबंधन का कहना है कि आठ घंटे पहले फ्लाइट रद होने की सूचना यात्रियों को दी जा रही है। वहीं, यात्रियों का कहना…
गिरिडीह : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिचक गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए और तुरंत इसकी सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी। देखते ही देखते यह खबर…
