Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों में जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश तेज हो गई है। जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन अभी भी सीट बंटवारे को लेकर उलझन में हैं, वहीं पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की पार्टी जन सुराज आज अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर सकती है। 100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान संभव सूत्रों के अनुसार, जन सुराज अपनी पहली लिस्ट में 100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इस लिस्ट में खुद प्रशांत किशोर का नाम शामिल होगा या नहीं, इस पर अभी रहस्य बना हुआ है।…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE, NEET और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को लेकर एक अहम बदलाव किया है। अब छात्र अपनी पसंद से परीक्षा केंद्र नहीं चुन पाएंगे। परीक्षा केंद्र अब आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर ही तय किया जाएगा। क्यों किया गया यह बदलाव? NTA का कहना है कि यह नया नियम परीक्षा में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाया गया है। इससे फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी और परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित बनेगी। कब से लागू होगा नया नियम? यह नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। इसकी शुरुआत…
रिम्स शासी परिषद (जीबी) की 61वीं बैठक आज, गुरुवार (9 अक्टूबर) को प्रशासनिक भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई हैं, बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री और जीबी के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी करेंगे. बैठक में 25 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा इस बैठक में 25 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी, जिसमें नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू करने और पूर्व में चल रहे कोर्स की सीटों में वृद्धि के निर्णय शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों में मशीनों के संचालन के लिए 30 टेक्नीशियन की नियुक्ति का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, साथ ही नर्स और पारा मेडिकल कर्मियों की…
Ranchi : इस दिवाली रांची के घर और आंगन गोबर से बने दीयों की रोशनी और खुशबू से महक उठेंगे। सुकुरहुटू गोशाला, चापूटोला अरसंडे और धुर्वा सीठियो में 90 महिलाएं मिलकर करीब 7 लाख दीये तैयार कर रही हैं। इन दीयों को शुद्धता और पारंपरिकता के साथ बनाया जा रहा है। पांच साल पहले शुरू हुआ अभियान पांच साल पहले रौशन सिंह और सोनाली मेहता ने गोबर से उत्पाद बनाने की शुरुआत की थी। उनका मकसद गो सेवा के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करना और स्वरोजगार के अवसर देना था। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया, जिससे अब वे घर बैठे…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। शहीद हुए दोनों आरक्षी जवानों के परिजनों के बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 10 लाख – 1 करोड़ 10 लाख की सम्मान राशि…
खेलो झारखंड 2025: राजधानी का खेलगांव एक बार फिर खिलाड़ियों के जोश और जज्बे से गुलजार होने वाला है। झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा ‘खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025’ का आयोजन 10 अक्तूबर से 2 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 27 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल हैं। 20 दिनों से अधिक चलनेवाली इन प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 100 से अधिक शिक्षक और…
रांची: राजधानी रांची में 18 साल की एक मासूम लड़की के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। यह सिर्फ़ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के चेहरे पर एक जिंदा जख्म है, जिसकी चुप्पी सबसे बड़ा अपराध साबित हो रही है। घटना का विवरण पीड़िता की कहानी 30 सितंबर से शुरू होती है। दशहरा के मेले में बुलावा आया, बुलाने वाला उसका रिश्तेदार भाई था। मेले की भीड़ में दो अनजान शख़्सों ने उसके साथ भयानक अपराध किया। इस एक दरिंदगी ने उसके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। पीड़िता की भयानक यात्रा सोना टुंगरी, बुंडू, रांची… और अंततः वापसी…
Ranchi : सुप्रीम कोर्ट से सारंडा को सेंक्चुअरी (Sanctuary) घोषित करने के मामले में राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 31468.25 हेक्टेयर को सेंक्चुअरी घोषित करने की अनुमति दे दी है. वहीं SAIL और वैध माइनिंग लीज को सेंक्चुअरी के प्रभाव क्षेत्र से मुक्त रखने का आदेश दिया है. साथ ही अदालत ने एक सप्ताह के अंदर इससे संबंधित शपथ पत्र कोर्ट में दायर करने को कहा है. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन ने यह आदेश दिया है. राज्य सरकार का पक्ष सारंडा मामले पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने NGT द्वारा दिये गये…
