Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका देते हुए MP/MLA केस संख्या 2/2024 को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी है. यह मामला जमीन घोटाले की जांच से जुड़ा है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री पर समन की अनदेखी का आरोप लगाया था. ईडी द्वारा दायर याचिका पर निचली अदालत ने संज्ञान लेते हुए MP/MLA केस 2/2024 के तहत न्यायिक प्रक्रिया शुरू की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निचली अदालत की कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए उसे निरस्त करने की मांग की थी. इस मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व में मुख्यमंत्री…
राँची: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यालय में कथित मारपीट के आरोपों को लेकर मामला अब और गंभीर होता दिख रहा है। सोमवार को सिटी डीएसपी एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को लेकर ईडी ऑफिस पहुँचे, जहाँ सदर डीएसपी के नेतृत्व में अंदर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चुटिया निवासी संतोष कुमार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की जा रही है। संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को…
पलामू शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी. इस वारदात में अजीत कुमार गुप्ता (52) और नवीन प्रसाद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इलाज के बाद अजीत कुमार गुप्ता की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि नवीन प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपना नया कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में स्थानांतरित करने जा रहे हैं। यह परिसर सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही कुछ अहम विभाग और मंत्रालय भी होंगे। इसी के साथ आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलने जा रहा है। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय शिफ्ट हो सकता है। आइए इसकी खासियत जानते हैं। क्या है ‘सेवा तीर्थ?’ 2.26 लाख वर्ग फीट में फैला सेवा तीर्थ नई दिल्ली में दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में…
जनवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर जारी है। आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। आम तौर पर मकर संक्रांति के बाद से ठंड में धीरे-धीरे कमी आती है। इस बार ट्रेंड बदल गया है। बुधवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी जिससे ठंड और बढ़ेगी। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर रहने के आसार हैं। तापमान में गिरावट से रात में ठिठुरन भरी ठंड रहेगी। सुबह देर तक कोहरा छाने से दिन का मौसम भी सर्द रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है।…
आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को रांची में राज्य भाजपा के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। धनबाद कोयलांचल के नेता और कार्यकर्ता ने बधाई दी है। आदित्य साहू के ओबीसी समुदाय से आने के कारण उनके चयन को सामाजिक संतुलन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से राज्य भर के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह…
झारखंड में स्कूली छात्रों को बड़ी राहत मिली है. नगर निकाय चुनाव और होली पर्व को ध्यान में रखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं. 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी है. अब इन कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी के बजाय मार्च महीने में आयोजित की जाएंगी. जानकारी के अनुसार. 8वीं. 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं होली के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह में कराई जाएंगी. इन परीक्षाओं का संचालन JAC द्वारा किया जाएगा. वहीं कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह में स्कूल स्तर पर आयोजित होंगी. जिनकी जिम्मेदारी…
