Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : झारखंड में कोरोना से और 4 लोगों की मौत हो गयी है. इनमें जमशेदपुर से 02, गोड्डा से 01 और रांची से 01 मौत शामिल है. इन 4 मौतों के साथ झारखंड में मौत का आंकड़ा 42 हो गया है . रिम्स में 51 साल की महिला की भी मौत हो गयी है. बुधवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. महिला पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित थी. वह रांची के वसंत विहार की रहने वाली बतायी जा रही है. धनबाद में एक ही परिवार के चौथे व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. इससे पहले…
रांची : झारखंड में कोरोना का विस्फोट जारी है. आज के दिन 15 जुलाई बुधवार को झारखंड में कुल 316 संक्रमित की पुष्टि हुई है. इनमे चतरा से 05, देवघर से 01, धनबाद से 14, दुमका से 01, जमशेदपुर से 12, गढ़वा से 27, गिरिडीह से 19, गोड्डा 02, गुमला से 02, हजारीबाग से 61, जामताड़ा से 01, खूंटी से 01, लातेहार से 23, लोहरदगा से 15 पलामू से 07, रामगढ़ से 30, रांची से 71, साहेबगंज से 11, सरायकेला से 02, सिमडेगा से 01 और चाईबासा से 10 मरीज शामिल हैं. इन नये पॉजिटिव मरीजों के साथ झारखंड में…
रांची : झारखंड में कोरोना अब कहर मचाने लगा है. राज्य के कोने-कोने में कोरोना पहुंच गया है. राज्य के सरकारी दफ्तर, अस्पताल, थाना से लेकर मंत्री-विधायक भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. रामगढ़ जिले के डीटीओ ऑफिस भी कोरोना पहुंच गया है. रामगढ़ जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उन्हें इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है. इससे पहले 14 जुलाई मंगलवार को सूबे में 247 नये कोरोना पॉजिटव मरीज सामने आये हैं. यह अभी तक का झारखंड का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इनमें रांची से 59, लातेहार से 33, कोडरमा से 26, गिरिडीह…
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि 22 राज्य विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुरूप ही कोरोना की टेस्टिंग कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार, प्रति दस लाख आबादी पर रोज 140 टेस्ट होने चाहिए। इस हिसाब से 22 राज्य ही इस मानक को पूरा कर पा रहे हैं, लेकिन इन 22 राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड नहीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्यधिकारी राजेश भूषण ने कहा कि जिन राज्यों में टेस्ट कम हो रहे हैं, हम उनसे भी अनुरोध करते हैं कि वे अपनी टेस्टिंग बढ़ाएं। उन्होंने उन 22 राज्यों…
धनबाद: कोरोना से संक्रमित टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बुखार भी नहीं उतर रहा है। मंगलवार को सिटी स्कैन में उनकी रिपोर्ट असामान्य पाई गई। डॉक्टरों ने उन्हें कोविड-19 अस्पताल से जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया। विशेष एंबुलेंस से जमशेदपुर भेजा गया। इस दाैरान एक हादसा हो गया। झरिया के पास एंबुलेंंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। दूसरे एंबुलेंस से भेजा गया जमशेदपुर: बेहतर इलाज के लिए झामुमो विधायक को मंगलवार देर रात टीएमएच के लिए सेंट्रल अस्पताल (धनबाद कोविड अस्पताल) से रेफर किया गया। धनबाद…
बोकारो: राज्य में मंगलवार को 18 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश सिंह का नाम भी है। उन्हें बोकारो उपायुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बुधवार को निवर्तमान उपायुक्त मुकेश कुमार से कार्यभार संभालेंगे। वे राज्य में उपायुक्त की कुर्सी पर पहुंचने वाले पहले दृष्टिबाधित अफसर हैं। इससे पहले वे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। पटना के धनरूआ निवासी राजेश सिंह को संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के लिए लंबी कानूनी…
धनबाद: धनबाद में कुल 332 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें स्वस्थ होकर 260 घर जा चुके है। रिकवरी रेट करीब 78 प्रतिशत है। आंकड़े बताते हैं कि धनबाद में कोरोना ने पांव जरूर पसारे हैं, पर यहां मरीज बड़ी संख्या में ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 14 दिनों की बाद करें तो 1 से 13 जुलाई तक 120 नए कोरोना मरीज मिले। जबकि 1 से 13 जुलाई के बीच 108 मरीज ठीक भी हुए। ऐसी स्थिति में यह कहा जा सकता है कि धनबाद के लोगों को कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना आपके…
रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बुधिया बगान स्थित एक घर में चोरी करने की नीयत से मंगलवार की देर रात घुसा युवक भागने के क्रम में अचानक छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लेक रोड निवासी मोहम्मद चांद के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही हिन्दपीढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि चांद पिछले कुछ दिनों से अक्सर शहर में चोरी करने का प्रयास करता रहता था। देर रात में भी वो एक घर में चोरी करने…
रांची : झारखंड में कोरोना संकर्मण काफी तेजी से अपना दायरा फैला रहा है. आज के दिन 14 जुलाई मंगलवार को सूबे में 247 नये कोरोना पॉजिटव मरीज सामने आये हैं. यह अभ तक का झारखंड का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इनमें रांची से 59, लातेहार से 33, कोडरमा से 26, गिरिडीह से 21, जमशेदपुर से 19, घनबाद से 11, पाकुड़ से 11, चतरा से 10, गोड्डा से 06, रामगढ़ से 06, साहेबगंज से 06, बोकारो से 05, लोहरदगा से 05, गढ़वा से 05, दुमका से 04, हजारीबाग से 04, देवघर से 03, पलामू से 03, सरायकेला से 03, जामताड़ा…
बोकारो. बेरमो क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे 20 साल के एक युवक और 23 साल की विवाहित महिला के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के संग जीवन गुजारने चल पड़ी। इधर, महिला के पति ने मंगलवार को दहेज में मिली सामग्री और एक लाख रुपए भी विवाहिता को लौटा दिए। तीन साल की बच्ची फिलहाल अपने पिता के साथ है। महिला अपने पति और बेटी के साथ गुजरात से जबकि युवक मुंबई से लौटा था। 18 जून को फुसरो निवासी विजय साव का पुत्र रवि कुमार मुंबई से वापस बेरमो लौटा था। उसे जांच के बाद…
