Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बोकारो: कोरोना के कहर के बीच खुशियों की किलकारियां भी गूंज रही हैं। शनिवार को बोकारो सदर अस्पताल में एक और कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। माँ एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है। चंदनकियारी की महिला ने नाॅर्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों की पूरी टीम ने एसओपी का पालन कर प्रसव कराया। कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त एएनएम रीता कुमारी, स्टाफ अनु देवी, दूरभाष परामर्शदाता डॉ जितेंद्र कुमार सिंह एवं शशि कुमारी की देखरेख में सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। सफलता पूर्वक प्रसव कराने के लिए डॉक्टरों की टीम, पारा मेडिकल कर्मी, नर्स को जिला…
काेराेना संक्रमण से माैत पर 50 लाख का बीमा देने और अन्य मांगाें पर विचार करने के आश्वासन के बाद अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारिया ने तीन दिन पुरानी हड़ताल वापस ले ली है। शुक्रवार काे स्वास्थ्य मंत्री और सचिव के लिखित आश्वासन देने के बाद संघ ने हड़ताल खत्म करने की घाेषणा की। इससे पहले सीएम हेमंत साेरेन ने स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, सीएम के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक कर उनकी मांगाें पर विचार किया। फिर स्वास्थ्य सचिव की संघ से वार्ता में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी। संघ ने कहा कि सीएम ने कर्मियों…
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां से टेकऑफ कर रहे एयर एशिया के विमान के इंजन में तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली। ऐसा बर्ड हिट की वजह से हुआ। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका। फिलहाल, टेक्नीकल टीम जांच कर रही है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि 180 सीटर फ्लाइट क्लीयरेंस के बाद रनवे पर आगे बढ़ रही थी, तभी बर्ड हिट की वजह से यह घटना हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पिछले साल भी बर्ड हिट के दो मामले सामने आए थे। 176 यात्रियों को लेकर मुंबई…
देवघर: झारखंड के देवघर में फर्जी कॉल सेंटर खोल कर तीन करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले नौ लोगों को लखनऊ की साइबर क्राइम सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। ठगों ने सचिवालय के रिटायर समीक्षा अधिकारी प्रभाकर प्रसाद के एसबीआई अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए 33 लाख की एफडी के बदले 53 लाख का लोन लिया था। साइबर क्राइम सेल ने आरोपियों के पास से तीन लाख रुपए बरामद किए हैं। उनके दर्जनों अकाउंट की छानबीन की जा रही है। हजरतगंज कोतवाली में एक जुलाई को समीक्षा अधिकारी प्रभाकर प्रसाद ने उनकी जानकारी के बिना एफडी…
रांची: पलामू में केरल के तीन मजदूरों की स्थानीय लोगों ने सोमवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। अब केरल पुलिस स्थानीय लोगों को बचाने में जुट गई है और कहा है, ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों मजदूर ट्रेन से कट गए। तीनों के शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिले हैं। अब तक इस संबंध में केरल पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जबकि रेलवे की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उसके किसी ट्रेन चालक ने बताए गए घटनास्थल के पास रेल से हादसे की सूचना नहीं दी है। मेदिनीनगर सदर एसडीएम…
जिले के बाघमारा की रहने वाली इंटरनेशनल फुटबॉलर संगीता सोरेन इन दिनों पत्तल बेचकर परिवार चलाने को मजबूर है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को संगीता सोरेन और उनके परिवार को जरूरी सरकारी मदद से लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। जल्द ही खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नीति और कार्यप्रणाली के साथ जनता के समक्ष आने वाली है। पत्तल बनाकर कर रही है, जीवन यापन मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद के…
कोरोना का संक्रमण झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास तक पहुंच गया है। उनके आवास के 24 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 12 पॉजिटिव मिले। इनमें सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। राज्य में रोज कोरोना के सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। सरकार ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। लेकिन मैनपावर की कमी के कारण जांच की पेंडिंग लगातार बढ़ती जा रही है। सिर्फ रिम्स में ही 2500 और इटकी आरोग्यशाला में 4000 सैंपलों की जांच पेंडिंग में है। पारा मेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल से जांच की स्थिति और भी चरमरा गई है। राज्य के जिला अस्पतालों…
झारखंड मे कोरोनावायरस तेजी से पैर पसार रहा है, ऐसे में गुरुवार का दिन इस लिहाज से थोड़ा ठीक रहा. क्योंकि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 626 नये मामले सामने आये, पर 680 लोग इस संक्रमण को मात देकर ठीक भी हुए. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से हुए मौत का आंकड़ा 145 हो गया है. अब राज्य में कोरोना संक्रमितों का संख्या 15,864 हो गयी है. जिसमें से 6,682 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. झारंखड में…
अनगड़ा: प्रखंड में एक बार फिर ठग गिरोह सक्रिय हो गए। इस गिरोह ने ठगी का एक नया तरीका भी इजाद किया है। यह लोग अब गांव के सीधे साधे लोगों को अपना शिकार बना रहे इसकी कार्यशैली भी ऐसी है कि कोई भी इनके झांसे में बड़ी आसानी से आ जाता है। ऐसा ही मामला गेतलसूद में गुरुवार को कॉलोनी निवासी सुरेश शर्मा के साथ हुआ। सुरेश किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में केवल महिला सदस्य थी, तभी अचानक एक व्यक्ति ग्लैमर बाइक से उनके घर पहुंचता है। घर की महिलाओं को 33 हजार रुपया देकर…
झारखंड में काेराेना चरम पर है। बुधवार काे भी रिकाॅर्ड 1060 मरीज मिले। 13 लाेगाें की जान भी गई। इसके बावजूद राज्य के 10 हजार से ज्यादा अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को भी हड़ताल जारी रखी गई। झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का कहना है कि राज्य सरकार हड़ताल खत्म करने के लिए काेई पहल नहीं कर रही है। इधर, इन हड़ताली कर्मचारियों की वजह से कोविड सैंपल जांच में भी कमी आ गई है। रोजना जहां साढ़े 8 हजार कोविड टेस्ट होते थे, वहीं केवल बुधवार को 5 हजार टेस्ट हुए। हड़ताली कर्मचारियों ने 750 लैब टेक्नीशियन…
