Author: Koylanchal Samvad

बोकारो : स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड सेल में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में इस तिमाही दो फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। नई दर एक जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। इससे बोकारो इस्पात संयंत्र सहित कंपनी की अलग-अलग इकाई में कार्यरत लगभग 68 हजार संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे। सेल प्रबंधन प्रत्येक तीन माह पर कंपनी में महंगाई भत्ता का लाभ अपने कर्मियों को बाजार की स्थिति पर तय करती है। इस तिमाही अक्टूबर से दिसंबर माह में खाद्य-पदार्थ समेत अन्य दैनिक वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि् के कारण सेलकर्मियों का डीए बढ़ाया जा रहा है। बढ़े हुए डीए…

Read More

हजारीबाग : सीजेएम ऋचा श्रीवास्तव की कोर्ट ने 17 सितंबर 2020 को सदर थाना में दर्ज 125- 20 तथा 125 -20 में सुनवाई पूरी करते हुए पीएम केयर नामक फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले सात में से छह ठगों को 10 साल की सश्रम कारावास तथा 1.30 लाख जुर्माना का सजा सुनाई है। करीब दो घंटे की चली लंबी बहस के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। फैसला को लेकर सीजेएम कोर्ट में बडी संख्या में लोग उपस्थित थे और दोषी करार दिए गए सभी छह आरोपितों को भी बुलाया गया था। सरकार की ओर से सरकारी अधिवक्ता सुनील…

Read More

बोकारो : अवैध खनन के दौरान पर्वतपुर कोल ब्लॉक में चाल धंसने से सुरंग में फंसे चारों कोयला चोर चार दिन बाद सकुशल बाहर आ गये. चारों ने रविवार-सोमवार की देररात तीन बजे हिम्मत दिखायी और खुद सुरक्षित बाहर निकल आये. अमलाबाद ओपी क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव निवासी रावण रजवार, लक्ष्मण रजवार, अनादि सिंह और भरत सिंह को सही-सलामत देखकर गांववाले झूम उठे. पटाखे फोड़े गये. प्रसाद का वितरण किया गया. ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं. यही कारण है कि गांव स्थित काली मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद ही सभी को घर भेजा गया. इससे पहले परिजन दंडवत…

Read More

झारखंड पुलिस के साथ मिलकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के बहरागोड़ा के रास्ते उड़ीसा से बोकारो लाए जा रहे गांजे की एक बड़ी खेप को जब्त किया गया है। तस्कर नमक के बीच छिपा कर गांजे की तस्करी कर रहा था। बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में 425 पॉइंट 5 किलोग्राम गांजा जिसकी लागत लगभग 50 लाख है को जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस गांजा के ले जा रहे ट्रक के चालक व हेल्पर सह तीन लोगों को गिरफ्तार भी की है। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी…

Read More

गोड्डा : जिले के पथरगामा प्रखंड के बीपीओ पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा को शुक्रवार को एसीबी दुमका की टीम ने रुपये 2000 घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है l  इसके पूर्व एसीबी की  टीम ने पथरगामा प्रखंड के नाजिर जयप्रकाश नारायण साह को घूस लेते रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया था लेकिन नाजिर को इसकी भनक लग गई थी और वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। इसके बाद एसीबी की लगातार प्रखंड मुख्यालय में नजर बनी हुई थी। बीपीओ के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसकी जांच पड़ताल की और…

Read More

रांची : पीटी रिजल्ट जारी होने के 24 दिन बाद झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सातवीं, आठवीं, नौवीं व 10वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है. इसके आधार पर अनारक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट अॉफ मार्क्स 260 तक पहुंचा. जबकि एसटी कैटेगरी का कट अॉफ मार्क्स 230, एससी कैटेगरी का कट अॉफ मार्क्स 238 तक गया. इबीसी वन व बीसी टू का कट अॉफ मार्क्स एक समान रहा . दोनों कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट अॉफ मार्क्स 252 तक गया है. वहीं इडब्ल्यूएस कैटेगरी का कट अॉफ मार्क्स 238 है. आयोग…

Read More

रांची के नामकुम में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 23 वर्षीय राजकुमार उरांव के रूप में हुई है । वह मूल रूप से लोहरदगा का रहने वाला है। 22 नवंबर को उसकी SSC की परीक्षा थी। 21 को वो रांची आया था। तब से यहीं अपने दोस्त के पास ठहरा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दी है। मृतक के दोस्तों ने बताया कि लगभग आधी रात तक सभी साथ में खाना खा रहे थे। इसके बाद सभी सो…

Read More

झारखंड के गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नाराणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में सुबह 3.30 बजे कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहडाडार गांव के समसुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। वे कोयला लाने जा रहे थे। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक वे मुआवजे, पीड़ित परिवार की मदद और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की…

Read More

इंडिया वर्क-प्लेस इक्वालिटी इंडेक्स (आईडब्ल्यूईआई) ने टाटा स्टील को ‘टॉप इम्प्लॉयर-2021’ में एलजीबीटी के साथ समावेशन में गोल्ड इम्प्लॉयर (नियोक्ता) के रूप में सम्मानित किया है। टाटा स्टील की एचआरएम की वाइस प्रेसिडेंट अत्रेयी सान्याल ने गुरुवार को कहा- यह पुरस्कार हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। इस यात्रा में हम प्रत्येक स्टेक होल्डर के योगदान को भी स्वीकार करते हैं। टाटा स्टील ने हमेशा विविध और समावेशी संस्कृति निर्मित करने के लिए अग्रणी पहल की है। हमारा लक्ष्य 2025 तक 25 प्रतिशत डायवर्सिटी हासिल करना है। हम एलजीबीटी कर्मचारियों के लिए एक समावेशी वातावरण बनाने की दिशा में…

Read More

पंजाब के उधमपुर से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जा रही ट्रेन में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते 4 बोगियां धुएं से घिर गईं। अच्छी बात यह रही कि सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए। इसलिए अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन को मुरैना के पास हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।

Read More