Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Andhra Pradesh Train Accident: रेलवे ने बताई आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे की वजह, अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत
    Breaking News

    Andhra Pradesh Train Accident: रेलवे ने बताई आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे की वजह, अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत

    AdminBy AdminOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने हादसे के कारणों की आशंका जताई है. ईसीओआर का कहना है विजयनगरम में ट्रेन हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ होगा. बता दें, हादसे में करीब 40 लोग घायल हैं. वहीं, हादसे के बाद से  विजयनगरम जिले में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

    ईसीओआर सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने हादसे के बाद संवाददाताओं से बात की. उन्होंने बताया कि आशंका है कि एक भूल के कारण हादसा हुआ है. शायद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल ओवरशूटिंग की है. सीपीआरओ ने बताया कि ओवरशूटिंग का मतलब यह है कि जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाए गलती से आगे बढ़ जाए.

    मोबाइल की रोशनी में चला राहत कार्य

    सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए, लेकिन बिजली के तार कट जाने के कारण मौके पर अंधेरा छा गया. इससे राहत अभियान में परेशानी आ गई. यात्री और अफसरों को मोबाइल फोन की रोशनी से लोगों को निकालना पड़ा.

    सीएम ने दिए आदेश, हेल्पलाइन नंबर जारी

    मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विशाखापत्तनम और विजयनगरम के निकटतम जिलों से यथासंभव एम्बुलेंस भेजने के आदेश जारी किए हैं. घायलों को अच्छे इलाज मुहैया कराने के लिए आसपास के अस्पतालों में हर तरह की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय करके त्वरित राहत उपाय करने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें.

    रेल मंत्रालय ने इस हादसे के बाद कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. बीएसएनएल नं 08912746330 08912744619 एयरटेल सिम 8106053051 8106053052 बीएसएनएल सिम 8500041670 8500041671.

    दो हफ्ते पहले हुआ था बक्सर रेल हादसा

    बता दें, इससे पहले 11 अक्टूबर को बिहार के बक्सर जिले में भी भीषण रेल हादसा हो गया था. दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 11 अक्टूबर की रात 9.35 बजे बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डीरेल हो गई. इस हादसे में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए और 4 लोगों की मौत हो गई थी.

    Andhra Pradesh Train Accident
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.