Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के गुमला से PLFI का एरिया कमांडर जोहान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
    झारखण्ड

    झारखंड के गुमला से PLFI का एरिया कमांडर जोहान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला : झारखंड की गुमला पुलिस को पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कामडारा थाना के टुरूंडू डाहूटोली मोड़ के समीप से पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर रनिया थाना के तुरीगढ़ा निवासी जोहान टोपनो (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल, गोली व मोटर साइकिल बरामद हुआ है, जबकि पीएलएफआई के दो एरिया कमांडर कामडारा थाना के सरिता गांव निवासी अतिश राम व अर्जुन राम पुलिस को चकमा देकर भाग निकले.

    हालांकि पुलिस ने इन दोनों उग्रवादियों को पकड़ने के लिए पीछा किया. परंतु जंगल में घुसने के बाद दोनों उग्रवादी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार उग्रवादी जोहान के खिलाफ रनिया, बानो, गुदड़ी, सिमडेगा, कुरकुरा, कामडारा थाना में 14 मामले दर्ज हैं. जोहान गुमला, खूंटी व सिमडेगा जिले के बॉर्डर इलाके में सक्रिय था. एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने कहा कि शनिवार की शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए टुरूंडू डाहूटोली मोड़ के समीप खड़े हैं. इस सूचना के बाद तुरंत बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.

     

    पुलिस टीम में बसिया के इंस्पेक्टर विनोद कुमार, कामडारा थानेदार देवप्रताप धान, बसिया थानेदार अनिल लिंडा, पुअलि संतोष कुमार महतो, पुअनि भवेश कुमार, कामडारा थाना व सैट-171 के जवानों को शामिल किया गया. पुलिस ने उग्रवादियों को घेरना शुरू की. इसी बीच उग्रवादियों की नजर पुलिस पर पड़ गयी. अतिश राम व अर्जुन राम जंगल में घुस गये और भागने लगे, जबकि जोहान टोपनो को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ में जोहान ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. जिसपर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

     

    वर्ष 2019 के 24 फरवरी को कामडारा प्रखंड के अमटोली व बनटोली जंगल के बीच में पुलिस व पीएलएफआई के बीच मुठभेड़ हुआ था. जिसमें 10 लाख का इनामी गुज्जू गोप व तीन अन्य उग्रवादी मारे गये थे, जबकि 10 लाख का इनामी संतोष यादव को पुलिस ने घायलावस्था में पकड़ा था. इसके बाद कामडारा व बसिया इलाके में पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर कई उग्रवादियों को पकड़ा था. परंतु जोहान टोपनो अक्सर पुलिस से बच निकलता था. गुज्जू गोप के मारे जाने के बाद जोहान टोपनो सक्रिय हो गया था और सुप्रीमो दिनेश गोप के संपर्क में था. वह दिनेश गोप के कहने पर लगातार कामडारा, बसिया, रनिया, तोरपा, बानो, सिमडेगा इलाके से लेवी की वसूली कर रहा था. जोहान की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के लिए बड़ी सफलता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.