Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»Dhanbad-Sindri Passenger Train: रेलवे ने एक अगस्त से चलाने की घोषणा की
    झारखण्ड

    Dhanbad-Sindri Passenger Train: रेलवे ने एक अगस्त से चलाने की घोषणा की

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 28, 2021Updated:July 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     धनबाद:  इंतजार खत्म। रेलवे ने धनबाद-सिदंरी पैसेंजर को एक अगस्त से चलाने की घोषणा कर दी है। दोनों ओर से एक अगस्त से पैसेंजर ट्रेन चलने लगेगी। फिलहाल सिर्फ एक फेरे को अनुमति मिली है। सुबह धनबाद से सिंदरी के बीच पैसेंजर ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में भी फेरबदल किया है। पहले चलने वाली सिंदरी पैसेंजर की तुलना में अब यह ट्रेन दोनों ओर से लेट से चलेगी। धनबाद-सिदंरी पैसेंजर चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने 13 जुलाई को ही दे दी थी। टाइम टेबल को लेकर पूर्व मध्य रेल स्तर पर कसरत चल रही थी। सबकुछ फाइनल होने के बाद बुधवार को इससे जुड़ा नोटिफकेशन जारी कर दिया गया गया। इस ट्रेन में पहले की तरह जनरल टिकट पर सफर की अनुमति मिलेगी। रोजाना सफर करने वाले यात्री मासिक सीजन टिकट यानी एमएसटी के साथ भी सफर कर सकेंगे।

     

    jagran

    22 मार्च 2020 से बंद ट्रेन 497 दिनों बाद फिर चलेगी

    धनबाद-सिंदरी पैसेंजर 22 मार्च 2020 से बंद है। बाद में परिस्थिति सामान्य होने पर एक-एक कर सैंकड़ों यात्री ट्रेनें चलाई गईं। पर सिदंरी पैसेंजर के पहिए थमे रहे। अब पूरे 497 दिनों बाद एक अगस्त से इस ट्रेन को चलाने की अनुमति मिली है। इस ट्रेन के चलने से धनबाद से सिंदरी के बीच सैंकड़ों गांव के हजारों परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। इस ट्रेन से रोजाना सैंकड़ों की संख्या में कामगार, सब्जी विक्रेता, अधिवक्ता, छात्र छात्राएं और अन्य कामकाजी लोग सिंदरी और बलियापुर प्रखंड के अलग-अलग गांवों से धनबाद आना-जाना करते हैं। ट्रेन बंद रहने से उन्हें सड़क मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क मार्ग से आना-जाना ट्रेन की तुलना में कई गुना महंगा है। इसे लेकर सिंदरी के युवा हस्ताक्षर अभियान भी चला चुके हैं। लगभग एक हजार ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र सीनियर डीसीएम को सौंपा गया है।

    • 03324 धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर
    • धनबाद – सुबह 6:50
    • धोखरा हाल्ट – सुबह 6:59
    • प्रधानखंता – सुबह 7:09
    • रखितपुर – सुबह 7:18
    • सिंदरी ब्लाक हाल्ट – सुबह 7:30
    • सिंदरी मार्सलिंग यार्ड – सुबह 7:37
    • सिंदरी टाउन – सबह 8:10

     

    • 03323 सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर
    • सिंदरी टाउन – सुबह 8:40
    • सिंदरी मार्सलिंग यार्ड – सुबह8:45
    • सिंदरी ब्लाक हाल्ट – सबह 8:52
    • रखितपुर – सुबह 9:04
    • प्रधानखंता – सुबह 9:24
    • धोखरा हाल्ट – सुबह 9:32
    • धनबाद – सुबह 10:00
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.